Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायुसेना दिवस परेड में राफेल दिखाएगा दम
    Breaking News

    वायुसेना दिवस परेड में राफेल दिखाएगा दम

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​ वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने वायुसेना दिवस पर होने वाली परेड के बारे में कहा कि भारत आने के बाद यह पहला मौका है जब सार्वजनिक रूप से राफेल जेट अपने जौहर दिखाएंगे। राफेल को दो फॉर्मेशन का हिस्‍सा बनाया गया है। ‘विजय’ फॉर्मेशन में राफेल के साथ जगुआर उड़ान भरेंगे। इसके बाद ‘ट्रांसफॉर्मर’ फॉर्मेशन में शामिल होकर राफेल अपने जौहर दिखाएगा। ​राफेल को लेकर भदौरिया का कहना है कि ​​राफेल लड़ाकू विमान के आगे से हमें काफी बढ़त मिलेगी। इससे हमें ये भी फायदा होगा कि हम तेजी से और मजबूत कार्रवाई कर पाएंगे।
     
    उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व से मनाएगी। इस अवसर पर हिंडन (गाजियाबाद) स्थित वायु सैनिक अड्डे पर वायुसेना दिवस परेड एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वायुसेना के विभिन्‍न युद्धक विमान रोमांचकारी करतबों का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ​चीन के साथ जारी सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना लगातार मजबूत होती जा रही है। भारतीय वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान जैसी मजबूत शक्ति मिली है। अब वायुसेना दिवस के मौके पर भी राफेल लड़ाकू विमान फ्लाई पास्ट करके भारत की शान बढ़ाएगा। वायु सेना दिवस की परेड में इस बार 56 विमान उड़ान भरेंगे ​जबकि पिछले साल ये संख्या 51 ही थी। इस बार फ्रांस से आया राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होगा। 
     
    एयर चीफ मार्शल भदौरिया के अनुसार राफेल को दो फॉर्मेशन का हिस्‍सा बनाया गया है। ‘विजय’ फॉर्मेशन में राफेल के साथ जगुआर उड़ान भरेंगे। इसके बाद ‘ट्रांसफॉर्मर’ फॉर्मेशन में शामिल होकर राफेल अपने जौहर दिखाएगा। इसके साथ सुखोई-30 एमकेआई और एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट भी होंगे। इसके अलावा 19 लड़ाकू विमान, 19 हेलीकॉप्टर, 7 परिवहन विमान, 7 सूर्य किरण विमान और 2 विंटेज विमान शामिल होंगे। आकाश गंगा टीम, रुद्रा, चिनूक का फॉर्मेशन भी होगा। स्टैटिक डिस्प्ले में राफेल के अलावा चिनूक, मिग-29, अपाचे, मिराज, आकाश मिसाइल सिस्टम भी देखने को मिलेगा। ‘बहादुर’ फॉर्मेशन में मिग-29 और सुखोई-30 आसमान में करतब दिखाएंगे। ‘एकलव्‍य’ नाम से भी नया फॉर्मेशन बनाया गया है, जिसमें अटैक हेलिकॉप्‍टर्स होंगे।
     
    भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी, तबसे हर साल 8 तारीख को इसका जश्न मनाया जाता है। इस बार वायुसेना अपना 88वां स्थापना दिवस मनाएगा। हर साल की तरह इस बार भी ये फ्लाई पास्ट गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर मनाया जाएगा। पिछले काफी दिनों से चीन के साथ भारत का तनाव चल रहा है और ऐसे में वायुसेना, सेना बॉर्डर पर मुस्तैद है। ऐसे में दुश्मन को अपनी ताकत दिखाने का यही मौका है। पिछले दिनों राफेल ने लेह-लद्दाख के आसमान में उड़ान भी भरी थी और अपनी ताकत का अहसास भी कराया था। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी को भीड़ में चलने की आदत नहीं: रावसाहेब दानवे
    Next Article बिहार के रण में क्षेत्रीय क्षत्रपों की हुंकार
    sonu kumar

      Related Posts

      खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप

      June 19, 2025

      झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला

      June 19, 2025

      भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version