Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायुसेना देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम : एयर चीफ मार्शल
    Breaking News

    वायुसेना देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम : एयर चीफ मार्शल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    वायुसेना के 88वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को हिंडन एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में पूरी दुनिया ने वायुसेना की ताकत देखी। जंगी जहाजों की गर्जना ने दुश्मन देशों को संदेश दिया कि कोई भी बचकानी हरकत की तो भारतीय वायुसेना बिना समय गंवाए करारा जबाब देने को तत्पर है। भारतीय वायुसेना के जंगी जहाजों के बेड़े में हाल में ही शामिल हुए अत्याधुनिक फाइटर प्लेन राफेल ने आसमान का सीना चीरते हुए पूरी दुनिया को भारतीय वायुसेना की ताकत का एहसास कराया तो सुखोई-30 एमकेआई की कलाबाजियों ने दुश्मन की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
    चिनूक हेलीकॉप्टर ने दुर्गम क्षेत्रों में जाकर हैवीवेट लिफ्टिंग पावर का परिचय दिया तो विजय फॉर्मेशन में गर्जना करते एक साथ निकले राफेल, जगुआर और मिराज-2000 ने पूरी दुनिया के सामने भारतीय वायुसेना में आधुनिक तकनीक, ताकत और तालमेल की अदभुत बानगी पेश की। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने पिछले एक साल के दौरान अदम्य सा‌हस का परिचय देने वाले वायु योद्धाओं को मेडल देकर सम्मानित किया और आगे के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
    एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि 89वें वर्ष में प्रवेश कर रही भारतीय वायुसेना परिवर्तनकारी दौर से गुजर रही है। भारतीय वायुसेना के सामने इंटीग्रेटेड मल्टी डोमेन ऑपरेशन करने की चुनौतियां हैं। पिछले एक साल के दौरान भारतीय वायुसेना यह साबित भी कर चुकी है कि एक साथ कई तरह के ऑपरेशन करने में समर्थ है। चाहे किसी प्राकृतिक आपदा की बात हो या फिर पूरी दुनिया को अपने आगोश में लेने वाले कोविड-19 की, वायुसेना ने सभी चुनौतियों से एक साथ मोर्चा लिया है। उन्होंने कहा कि देश को यह भरोसा भी दिलाया कि भारतीय वायुसेना अपने देश को पूरी तरह सुरक्षित रखने में सक्षम है। उन्होंने उत्तरी सीमा पर गतिरोध के दौरान वायु योद्धाओं की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि हमने स्थिति को संभालने के लिए बहुत कम समय में ऑपरेशन्स संचालित किए।
    भारतीय वायुसेना के 88वें स्थापना दिवस के मौके पर आज गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, नौसेना अध्यक्ष कर्मवीर सिंह और सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे। भारतीय वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने वायुसेना दिवस की परेड का निरीक्षण किया। विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा की अगुवाई में तीन एम-17 वी-5 हैलीकॉप्टरों ने वायुसेना अध्यक्ष को हवा से ही सलामी दी। कार्यक्रम का आगाज सुबह 8 बजकर पांच मिनट पर आकाशगंगा टीम के पैराजम्पर्स ने आठ हजार फीट की ऊंचाई पर एएन-32 से छलांग लगाने के बाद एयरबेस पर उतरकर किया। सुबह साढ़े 8 बजे परेड वायुसेना बैंड की धुन पर ग्राउंड पर पहुंची।
    45 मिनट तक चला एयर शो
    वायुसेना अध्यक्ष के संबोधन के बाद करीब दस बजे एयर शो शुरू हुआ। इसी कार्यक्रम का दर्शकों को इंतजार रहता है। सबसे पहले चिनूक हेलीकॉप्टर 11 टन तक वजन उठाने का प्रदर्शन करते हुए परेड ग्राउंड के ऊपर से गुजरे। उसके बाद एकलव्य फॉर्मेशन में चार अपाचे हेलीकॉप्टर और एक सुखोई-30 एमकेआई ने गर्जना भरी। तीन हरक्यूलिस सी-130 विमान परेड ग्राउंड से गुजरे भी नहीं थे कि सी-17 ग्लोब मास्टर को दो मिग-29 और दो सुखोई-30 गार्ड करते हुए आ गए। इसके बाद बहादुर फॉर्मेशन में और त्रिशूल फॉर्मेशन में तीन सुखोई-30 तीनों सेनाओं की ताकत का एक साथ प्रदर्शन करते नजर आए। इसके बाद विजय फॉर्मेशन के लिए वी का निशान बनाते हुए राफेल, जगुआर और मिराज-2000 ने भारतीय वायुसेना की बेजोड़ ताकत की बानगी पेश की। इसके बाद सारंग टीम, सूर्यकिरण टीम ने आसमान में अपने करतब दिखाए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअहमदबाद: चर्चित बिल्डर रमन पटेल के 25 ठिकानों पर आयकर के छापे
    Next Article कल आएगा अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ का ट्रेलर, दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026

      खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version