Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 10 अक्टूबर: आज भी अपनी स्‍टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं दिग्गज अभिनेत्री रेखा
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 10 अक्टूबर: आज भी अपनी स्‍टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं दिग्गज अभिनेत्री रेखा

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती, शोख अदाओं और अभिनय के लिए मशहूर सदाबहार अभिनेत्री रेखा 10 अक्टूबर को 66 साल की हो जाएंगी। रेखा हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्रियों के तौर पर जानी जाती हैं। इतने उम्र में भी वह फिट और खूबसूरत हैं। दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज भी अपनी स्‍टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास में जन्मी रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। रेखा का पूरा जीवन काफी उतर-चढ़ाव भरा रहा। रेखा तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावल्ली की बेटी हैं। दोनों ने छुपकर शादी की थी और दोनों अलग-अलग रहते थे। रेखा के पिता ने कभी भी रेखा को अपनी पुत्री नहीं माना जिसके वजह रेखा हमेशा ही पिता के प्यार से वंचित रही।
    रेखा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल से की, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रेखा को बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके बाद रेखा ने भी अपने माता-पिता की तरह ही अभिनय जगत में कदम रखा और बतौर बाल कलाकार तेलुगु फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अपनी करियर की शुरुआत की।  रेखा का निजी जीवन और सार्वजनिक जीवन काफी उथल पुथल रहा है। कई लोग रेखा को बदसूरत कहकर काम देने से मना कर देते थे, लेकिन रेखा ने कभी भी हार नहीं मानी।
    साल 1970 में रेखा ने हिंदी फिल्म ‘सावन भादो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद रेखा कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आई और उन्होंने अपने शानदार अभिनय से यह साबित किया ही वह फिल्म में हर तरह के किरदार को बेहतर तरीके से निभाने में सक्षम हैं। समय के साथ रेखा अपनी खूबसूरती, अदाओं, मेहनत, संघर्ष, लगन और अभिनय से दर्शकों के दिलों पे इस कदर छाई की हर कोई उनका मुरीद हो गया। रेखा ने अपने करियर में 180 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया जिसमें जमीन आसमान, नमक हराम, नागिन, आप की खातिर, खून-पसीना, खूबसूरत, उमराव जान, सिलसिला, लज्जा, दिल हैं तुम्हारा, कोई मिल गया आदि शामिल हैं।
    फिल्मों में अभिनय के अलावा रेखा ने कुछ फिल्मों में गाने भी गाए हैं जिसमें उनकी फिल्म खूबसूरत का गाना ‘सारे नियम तोड़ दो’ भी शामिल हैं। रेखा को फिल्मों में उनके योगदान के लिए साल 2010 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रेखा को एक राष्ट्रीय पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। रेखा की निजी जिंदगी काफी रहस्यभरी रही है। रेखा ने उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से साल 1990 में शादी की थी, लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही मुकेश ने सुसाइड कर लिया। वह अवसाद से ग्रस्त थे। रेखा ने काफी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन वह जिंदगी के इस उतार-चढ़ाव में बहुत मजबूती के साथ खड़ी रही। रेखा अब भी अभिनय जगत में सक्रिय हैं और उन्होंने हाल ही में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया हैं। आज भी रेखा अपनी खूबसूरती और फैशन से अच्छे-अच्छे यंगस्टर को मात देती हैं। उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे बाबा मंदिर
    Next Article अमेरिका ने हिन्द महासागर में बढ़ाई निगरानी
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version