Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»कोरोना से जंग जीतने के बाद अर्जुन कपूर ने शुरू की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें
    बॉलीवुड

    कोरोना से जंग जीतने के बाद अर्जुन कपूर ने शुरू की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अर्जुन कपूर कोरोना से जंग जीतने के बाद सेट पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। अभिनेता ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को बताया कि वो कोरोना से ठीक हो चुके हैं और काम शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। अर्जुन कपूर ने सोमवार को अपने को-स्टार के साथ रिहर्सल करते हुए अपनी अनटाइटल्ड फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है।
    तस्वीर में अभिनेता कंवलजीत सिंह भी हैं। अर्जुन के चेहरे पर मुस्कान है और वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘मैं अपनी हैप्पी प्लेस पर वापस आ गया हूं।’ साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी शेयर की है। अर्जुन कपूर ने अपने को-स्टार नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह को टैग भी किया।
    अर्जुन कपूर के पोस्ट पर उनके फैंस और सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जाह्नवी कपूर, डीनो मोरिया, महीप कपूर, संजय कपूर, मानुषी छिल्लर, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना ने उनके पोस्ट को लाइक किया है। गायक गुरु रंधावा और अक्षय मारवाह ने अर्जुन के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    निर्देशक काश्वी नायर की फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रकुल प्रीत सिंह हैं। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। फिल्म का अभी टाइटल तय नहीं हुआ है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल अडवाणी और जॉन अब्राहम संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।
    अर्जुन कपूर ने हाल में इंस्टाग्राम पर लिखा था-‘हाय, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं अब पूरी रिकवरी के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए शुक्रिया। यह वायरस सीरियस है, इसलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे सीरियसली लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है, इसलिए प्लीज हर समय मास्क पहनें। बीएमसी आपके सपोर्ट और हेल्प के लिए शुक्रिया, उन सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी देख-रेख कर रहे हैं। हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे।’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर दिखाई हिमालय की सर्दियों की झलक
    Next Article मुंबई में बिजली गुल होने पर अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, बोले-शांत रहें सब ठीक हो जाएगा
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version