Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WHO चीफ ने कहा- आरोग्य सेतु ऐप ने की भारत के स्वास्थ्य विभाग की अहम मदद
    Top Story

    WHO चीफ ने कहा- आरोग्य सेतु ऐप ने की भारत के स्वास्थ्य विभाग की अहम मदद

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने भारत (Coronavirus In India) के प्रयासों की सराहना की है. लोगों द्वारा आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल करने को महानिदेशक ने सही बताते हुए कहा कि इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को कोरोना के संभावित क्लस्टर्स के बारे में पूर्नानुमान लगाने में मदद की और इसी क्रम में जांच का दायरा भी बढ़ा. उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य विभाग को बड़ी मदद मिली.

    गेब्रियेसस ने कहा, ‘भारत से आरोग्य सेतु ऐप को 150 करोड़ लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया है. इसने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद की है जहां समूहों को ध्यान में रखकर टेस्टिंग का दायरा बढ़ाया जा सकता है. साथ ही इससे कोरोना के मरीजों के क्लस्टर्स का पूर्वानुमान भी मिल सकता है.’

    लगातार 10 दिनों से मृतक संख्या 1,000 से नीचे
    बता दें देश में संक्रमण के कुल मामले 71,75,880 हो गए और ठीक हुए मरीजों की संख्या 62 लाख के पार हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है.मंगलवार को देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से नीचे रही. देश में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 75,000 से कम नए मामले सामने आए और लगातार 10 दिनों से मृतक संख्या 1,000 से नीचे रही.

    भारत में 17 सितंबर को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 97,894 मामले सामने आये थे. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 8,38,729 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.69 प्रतिशत है. कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है.

    12 अक्टूबर तक कुल 8,89,45,107 नमूनों की जांच
    भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया. आईसीएमआर के अनुसार, सोमवार को 10,73,014 नमूनों की जांच की गई, जबकि 12 अक्टूबर तक कुल 8,89,45,107 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

    बीमारी के कारण हुई 706 नई मौतों में 165 महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि कर्नाटक में 70, तमिलनाडु में 62, पश्चिम बंगाल में 60, उत्तर प्रदेश में 44, दिल्ली में 40, छत्तीसगढ़ में 33 और आंध्र प्रदेश में 32 मौतें हुई हैं. देश में अब तक हुई कुल 1,09,856 मौतों में से महाराष्ट्र में 40,514, तमिलनाडु में 10,314, कर्नाटक में 10,036, उत्तर प्रदेश में 6,438, आंध्र प्रदेश में 6,256, दिल्ली में 5,809, पश्चिम बंगाल में 5,682, पंजाब में 3,860 और गुजरात में 3,574 मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियों के कारण हुईं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार चुनाव: बॉलीवुड के अंदाज में बीजेपी ने जारी किया कैंपेन वीडियो, बताया ‘बिहार में ई बा’
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू, 78 सीटों पर 7 नवंबर को चुनाव
    sonu kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version