Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने किया नामांकन, तेजस्वी यादव रहे मौजूद
    Jharkhand Top News

    लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने किया नामांकन, तेजस्वी यादव रहे मौजूद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को हसनपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। तेज प्रताप के साथ उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के हसनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने से यह काफी हॉट सीट हो गयी है। तेज प्रताप ने अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के हाथों से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का टिकट लिया था। उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। तेज प्रताप ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को साक्षी मानकर मां से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजद का सिंबल ले रहे हैं।
    तेज प्रताप ने ट्विटर पर ट्वीट किया, नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पिता लालू यादव की तस्वीर को साक्षी बनाकर अपनी माता राबड़ी देवी से 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आरजेडी का सिंबल प्राप्त किया। जनमानस के विश्वास का कर्जदार रहूंगा। जय बिहार, मिस यू पापा। बता दें कि तेजप्रताप वर्तमान में महुआ से विधायक हैं, लेकिन उन्होंने काफी पहले महुआ सीट छोड़ने का मन बना लिया था। इसके बाद अब वे हसनपुर से चुनाव मैदान में कूदे हैं। वे 2015 में पहली बार महुआ से विधायक बने थे। 2015 में राजद का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से गठबंधन था। लेकिन इस बार चुनावी गणित बदलते ही तेजप्रताप ने महुआ सीट छोड़ दी और हसनपुर से किस्मत आजमायेंगे।

    Lalu's elder son Tej Pratap nominated Tejashwi Yadav remains present
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका के रण में होगा बसंत के कौशल का असली टेस्ट
    Next Article गुमला के चैनपुर में अगवा कर नाबालिग से गैंग रेप
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version