Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ इसी साल क्रिसमस पर और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अगले साल होगी रिलीज
    बॉलीवुड

    रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ इसी साल क्रिसमस पर और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अगले साल होगी रिलीज

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ काफी समय से चर्चा में हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ इस साल  क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी, वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अगले साल रिलीज होगी। देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए ‘सूर्यवंशी’ के मेकर्स ने फिल्म को अगले साल रिलीज करने का फैसला लिया। यह जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने दी।
    तरण आदर्श ने बुधवार को ट्वीट किया-‘अतीत…सूर्यवंशी: दिवाली 2020, 83दफिल्म: क्रिसमस2020। वर्तमान स्थिति…सूर्यवंशी: अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और रिलायंस एक नया दिन तय करेंगे। यह फिल्म साल 2021 में जनवरी से मार्च के बीच कभी भी रिलीज हो सकती है। फिल्म ’83’: वर्तमान में, यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज के लिए तय है।’
    अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ एक कॉप ड्रामा फिल्म है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट अभिनेत्री कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार डीसीपी ‘वीर सूर्यवंशी’ के किरदार में हैं। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में है, जबकि जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। यह फिल्म पहले इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
    वहीं अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ इसी साल 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होनी वाली थी, लेकिन यह फिल्म भी कोरोना के चलते थियेटर्स बंद होने के कारण समय से रिलीज नहीं हो पाई। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह पूर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में हैं, वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में हैं। शादी के बाद दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है। इनके अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, साहिल खट्टर, ताहिर राज भसीन, आर बद्री, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, जिवा, साकिब सलीम, जतिन सरना भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरमो उपचुनाव : जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने नामांकन दाखिल किया
    Next Article सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जाएंगी बॉलीवुड की कई फिल्में
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version