Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज हुई इन फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं करेगा मल्टीप्लेक्स चेन
    बॉलीवुड

    ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज हुई इन फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं करेगा मल्टीप्लेक्स चेन

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान मार्च में थिएटर, सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स को बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज किया। अब देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन ने उन फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला किया है जो कोरोना वायरस शटडाउन के दौरान विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज किए गए थे। सरकार ने 15 अक्टूबर से अनलॉक 5 के दिशा निर्देशों के अनुसार सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दी है। अब 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों को फिर से खोलने की तैयारी हो रही है। कई फिल्में जो इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, उन्हें बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज किया जाएगा। हालांकि देश की मल्टीप्लेक्स चेन ने इन फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला किया है।
    इससे पहले मल्टीप्लेक्स ने उन निर्माताओं के फैसले का विरोध किया, जिन्होंने अपनी फिल्मों की डिजिटल रिलीज का विकल्प चुना था। शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो, शकुंतला देवी, सड़क 2, दिल बेचारा, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और खुदा हाफिज जैसी कई बड़ी फिल्मों का प्रीमियर विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों पर किया गया। क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण थिएटर बंद रहे। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है।
    फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बुधवार को ट्वीट किया-‘महत्वपूर्ण डेवलपमेंट… ऐसी चर्चा थी कि जिन फिल्मों (दिल बेचारा, सड़क2, शकुंतला देवी, खुदा हाफिज, गुंजन सक्सेना, गुलाबो सिताबो) का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफार्मों पर हुआ था वे सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है…लेकिन प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन (पीवीआर, आईनॉक्स, कार्निवाल) इन फिल्मों का स्क्रीन नहीं करने का फैसला किया है।’
    शूजित सरकार द्वारा न‍िर्देशित फिल्‍म ‘गुलाबो सिताबो’ बॉलीवुड की पहली बड़ी फिल्म थी जो ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को हुआ था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना प्रमुख भूमिका में थे। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। इस फिल्म को रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार ने प्रोड्यूस किया है। विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का प्रीमियर 31 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। ‘शकुंतला देवी’ को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा ने ​प्रोड्यूस किया है। वहीं शरण शर्मा द्वारा निर्देशित ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त 2020 को रिलीज हुई थी। धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो कै बैनर तले बने इस फिल्म में जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका में थी।
    फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला करने के बाद मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स ने अपनी निराशा जताई थी और एक बयान जारी किया था। प्रोडक्शन हाउस या फिल्म का नाम लिए बिना थिएटर चेन ने कहा था कि यह फैसला चिंताजनक है।
    हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जाएंगी बॉलीवुड की कई फिल्में
    Next Article फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए कंगना रनौत ने बढ़ाया था 20 किलो वजन, बताया कैसे करेंगी कम
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version