Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हाथरस केस: CBI टीम ने अस्पताल से लिया मेडिकल रिकॉर्ड, पीड़िता के पिता और भाइयों से 6 घंटे की बात
    Breaking News

    हाथरस केस: CBI टीम ने अस्पताल से लिया मेडिकल रिकॉर्ड, पीड़िता के पिता और भाइयों से 6 घंटे की बात

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हाथरस पीड़िता के परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज करने और घटनास्थल पर सीन को रीक्रिएट करने के बाद बुधवार को सीबीआई अधिकारियों ने पीड़िता के इलाज संबंधी रिकॉर्ड जुटाने के लिए कस्बे के सरकारी जिला अस्पताल का दौरा किया. सीबीआई टीम ने हाथरस की कथित 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के पिता और दो भाइयों के बयान दर्ज किए. यहां अपने एक घंटे के दौरे में सीबीआई की टीम ने अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की.

     

    हाथरस में कथित तौर पर 14 सितंबर को लड़की के साथ गैंगरेप और जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया था. सीबीआई ने पीड़िता को मुहैया कराए गए इलाज के बारे में भी जानकारी हासिल की. विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए जिला अस्पताल पहुंची सीबीआई की टीम ने अस्पताल में एक घंटे से भी अधिक समय बिताया.

     

    पीड़िता के दो भाइयों और पिता को अपने बेस कैंप में लेकर गई सीबीआई

     

    इससे पहले दिन में, सीबीआई टीम बयान दर्ज करने के लिए पीड़िता के दो भाइयों और पिता को अपने बेस कैंप में लेकर आई. सीबीआई टीम ने छह घंटे से अधिक समय तक उनसे बात की और उनका बयान दर्ज किया. बयान दर्ज करने के बाद सीबीआई टीम ने उन्हें शाम को गांव वापस भेज दिया.

     

    मंगलवार को सीबीआई की टीम ने बुलगढ़ी गांव में छह घंटे से अधिक वक्त बिताया था. इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया, जहां लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था और साथ ही लड़की के घर जाकर उसके परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए. पिछले चार दिनों से हाथरस में रह रही सीबीआई की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस से मामले से संबंधित सभी दस्तावेज एकत्र किए हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleव्रत में ट्राई करें टेस्टी कुट्टू का डोसा, जानें रेसिपी
    Next Article अगर गलत खाते में पैसा ट्रांसफर हो गया तो कैसे आएगा अकाउंट में वापस, जानिए कुछ आसान तरीके
    sonu kumar

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version