Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»11 नवंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगी बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम चैप्टर2’
    बॉलीवुड

    11 नवंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगी बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम चैप्टर2’

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    एमएक्स प्लेयर की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘आश्रम’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। प्रकाश झा के न‍िर्देशन में बनी बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम चैप्टर2’ का प्रीमियर 11 नवंबर को होगा। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दी।
    तरण आदर्श ने ट्विटर पर वेब सीरीज का टीजर शेयर कर लिखा-’11 नवंबर से स्ट्रीमिंग होगी… प्रकाश झा ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ के दूसरे सीजन की घोषणा की, इसका टाइटल ‘आश्रम चैप्टर2: द डार्क साइड’ है, जो एमएक्स प्लेयर पर 11 नवंबर 2020 से स्ट्रीम होगी। इसमें अभिनेता बॉबी देओल हैं।’

    टीजर में दूसरा अध्याय-गहराते रहस्य लिखा नजर आ रहा है। निराला बाबा काशीपुर वाले के किरदार के साथ बॉबी देओल वापसी करने जा रहे हैं। यह वेब सीरीज क्राइम थ्रिलर पर आधारित है। एमएक्स प्लेयर ने शनिवार को ट्विटर पर ‘आश्रम चैप्टर2’ का एक छोटा सा टीजर शेयर कर लिखा-‘बाबा ने जानी आपके मन की बात और खोले ‘आश्रम’ के द्वार फिर एक बार। ‘आश्रम चैप्टर2′ आ रहा है 11 नंवबर 2020 को। जपनाम।’

    वेब सीरीज ‘आश्रम’ ऐसे मोड़ पर आकर खत्‍म हुआ था, जहां दर्शकों के मन में जिज्ञासा चरम पर पहुंच गई थी। ‘आश्रम’ में निराला बाबा के किरदार में बॉबी देओल शानदार लगे थे। दर्शकों को वेब सीरीज के पहले सीजन में बॉबी देओल का अंदाज बेहद पसंद आया था। 28 अगस्त को बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया था। वेब सीरीज में चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, अध्ययन सुमन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी हबीब फैजल ने लिखी थी। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘आश्रम’ का दूसरा सीजन ‘आश्रम चैप्टर2’ इस साल 11 नंवबर को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपार्टी सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ का टीजर आउट, कल रिलीज होगा ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ का पहला सॉन्ग
    Next Article फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर केस दर्ज करने का आदेश
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा

      December 22, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

      December 15, 2025

      इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version