Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर केस दर्ज करने का आदेश
    Top Story

    फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर केस दर्ज करने का आदेश

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 17, 2020Updated:October 17, 2020No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुंबई स्थित बांद्रा सेशन कोर्ट ने शनिवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली के विरुद्ध दंगा भड़काने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश मोहम्मद साहिल अशरफ सैयद की याचिका की सुनवाई के दौरान दिया है।
    रनौत की ओर से ट्विटर पर बार-बार भड़काऊ पोस्ट के आधार पर मोहम्मद अशरफ सैयद ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन बांद्रा पुलिस ने कंगना पर मामला दर्ज नहीं किया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने सेशन कोर्ट में कंगना पर मामला दर्ज किए जाने के लिए याचिका दायर की थी।
    याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि कंगना सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं।  शनिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कंगना व उसकी बहन पर दंगा भड़काने का मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
    मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस कोर्ट के आदेश का पालन करेगी। इस मामले की गहन जांच की जाएगी और सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article11 नवंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगी बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम चैप्टर2’
    Next Article आज आपके भरोसे की सालगिरह है
    sonu kumar

      Related Posts

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      ‘मां’ की कमाई रही फीकी, ‘सितारे जमीन पर’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

      June 29, 2025

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version