Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»असम-मिजोरम सीमा विवाद: सोनोवाल ने पीएमओ के अलावा कई से की फाेन वार्ता
    Breaking News

    असम-मिजोरम सीमा विवाद: सोनोवाल ने पीएमओ के अलावा कई से की फाेन वार्ता

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    असम-मिजोरम सीमा विवाद के चलते उत्पन्न घटनाक्रम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय कार्यालय में टेलीफोन के जरिए बातचीत की। साथ ही मुख्यमंत्री ने मिजोरम के अपने समकक्ष जोरामथांगा के साथ भी चर्चा की। यह चर्चा दोनों राज्यों के सीमा विवाद को लेकर स्थिति को काबू में करने के लिए की गई है।

    मुख्यमंत्री सोनोवाल असम-मिजोरम सीमा विवाद के बाद उत्पन्न स्थिति को टेलीफोन के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने सीमाई इलाके में हुई घटना केंद्रीय गृह मंत्रालय कार्यालय को भी अवगत कराया है। जबकि मिजोरम के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करते हुए सोनोवाल ने कहा कि दोनों राज्यों को सीमा पर उत्पन्न परिस्थिति को शांत करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

    सीमाई इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दोनों राज्यों की सरकारों को मिलकर सहयोग करने का सोनोवाल ने आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि विवाद का समाधान बातचीत के जरिए संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर विकास के नये रास्ते पर अग्रसर है। इस विकास की यात्रा को बरकरार रखने के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों में आपसी समझ व भाईचारे को मजबूत बनाने क लिए विवादों से किनारा करते हुए हमें आगे बढ़ना होगा।

    मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच आपसी सहयोग होने से ही भाईचारा और अधिक मजबूत होगा। टेलीफोन के जरिए हुए वार्ता के समय मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांका ने दोनों राज्यों के बीच सीमाई इलाके में शांति व्यवस्था को अटूट रखने के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया है।

    उल्लेखनीय है कि असम-मिजोरम सीमा के असम के लायलापुल में वर्तमान में आक्रोश है। शानिवार की रात असम के कछार जिला के लायलापुल में असम-मिजोरम सीमा इलाके में मिजो असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करते हुए असम के लोगों के कई घरों में आग लगा दी गयी। मिजो उपद्रवियों ने राज्य के समय पेट्रोल बम से भी हमला किया था। मिजो उपद्रवियों के हमले में असम के लगभग 40 लोग घायल हुए थे, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी गयी है। असम पुलिस ने इलाके में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। विवाद वाले इलाके में दोनों राज्यों की पुलिस अपने-अपने इलाके में तैनात है। स्थिति को जल्द शांत नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और भी चिंताजनक हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, करेंगे सांगठनिक बैठक
    Next Article लोकतंत्र नहीं अलोकतांत्रिक कांग्रेस का वंशवाद खतरे में है: गिरिराज सिंह
    sonu kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025

      झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version