Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शाह के जन्मदिन पर नड्डा समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी बधाई
    Top Story

    शाह के जन्मदिन पर नड्डा समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी बधाई

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की है।

    नड्डा ने ट्वीट कर शुभकामना संदेश में कहा है, ‘राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत अमित शाह को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई संदेश में कहा है, ‘केंद्रीय गृह मंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमितभाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।’

    राष्ट्रीय राजमार्ग व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शाह को बधाई देते हुए कहा, ‘देश के गृह मंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनायें।’

    वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘सीएए व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।’

    इसके साथ ही तमाम मंत्रियों, भाजपा नेताओं व सांसदों ने शाह के जन्मदिन पर बधाई दी।

    उल्लेखनीय है कि शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ। मूलतः वह गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले हैं। मौजूदा समय मे गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय गृह मंत्री हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमायावती शुक्रवार को गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में रोहतास व कैमूर में करेंगी चुनावी जनसभाएं
    Next Article विरासत बचाने की जंग लड़ रहे बसंत और अनुप
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले
      • राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
      • भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र
      • बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया
      • झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version