Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मिशन शक्ति: तिल को ताड़ बनाकर नारी को अपनमानित करने वाले स्वयं कठघरे में: योगी आदित्यनाथ
    Top Story

    मिशन शक्ति: तिल को ताड़ बनाकर नारी को अपनमानित करने वाले स्वयं कठघरे में: योगी आदित्यनाथ

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 1,535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। तय समय सीमा के भीतर फाइनल रिपोर्ट भी लगेगी। महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद भी संवाद किया।
    इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के सम्पर्क में सबसे पहले आती है। चाहे वह सुरक्षा की दृष्टि हो, किसी प्रकार की सहायता की दृष्टि से हो या फिर समाज में किसी भी स्तर पर किसी अभियान को नेतृत्व देने की बात हो। उन्होंने काह कि दृष्टिकोण अलग अलग हो सकता है। लेकिन, समाज का पीड़ित व्यक्ति अगर सबसे पहले किसी के सम्पर्क में आता है तो वह पुलिस होती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का 17 अक्टूबर से शुरू हुआ और आज सातवें दिन 1,535 थानों में महिला हेल्पलाइन का शुभारंभ होना इस कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने जैसा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिस तरह बातचीत हुई है चाहे वह पुलिस अधिकारी हो या महिला स्वयंसेवी संगठन या किसी संस्था से जुड़ी पदाधिकारी, उन्होंने कुछ नयापन जरूर दिया है। एक नयापन प्रत्येक के विचार में आया है और हम सब मानते हैं कि विचार कभी मरते नहीं है वह शाश्वत है तो उस शाश्वस्ता को बनाए रखने की दृष्टि से यह संवाद बेहद महत्वपूर्ण है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान को इसी कड़ी के रूप में आज हम लोग ने प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह के रूप में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। जैसी दृष्टि होती है, वैसी सृष्टि भी दिखने लगती है।
    जब समाज में वैक्यूम होगा एक शून्यता होगी तो शून्यता को भरने के लिए अगर सकारात्मक या सृजनात्मक शक्ति आगे नहीं आएंगी तो नकारात्मक और विध्वंसात्मक शक्ति उसको भरपाई करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि हम लोग नवरात्रि में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां भगवती देवी की पूजा अनुष्ठान इसलिए करते हैं, कि रचनात्मक शक्तियों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार समाज में कर सके और शक्ति का संचार करने के क्रम में अनुष्ठान, पूजा और अन्य विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम चलते हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात दिनों के अंदर मैंने देखा कि जो लोग तिल को ताड़ बना करके समाज को, देश को, नारी गरिमा को किसी ना किसी रूप में अपमानित करने का कार्य करते हैं, वे स्वयं कठघरे में खड़े होते दिखाई दे रहे हैं और पिछले एक सप्ताह के अंदर अनेक प्रकार की रचनात्मक और सृजनात्मक सोच समाज के अलग-अलग तबके के अंदर हमें देखने को मिली है।
    लोगों ने एक नई दृष्टि देनी प्रारंभ की है। पिछले छह-सात महीने से न्यायालयों में जो कार्य की गति बहुत बंद हो चुकी थी आज देखने को मिला है कि अनेक जनपदों में महिला संबंधी अपराध, बालिका संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी की बदौलत मृत्यु दंड, आजीवन कारावास आदि न्यायालय से करवाया गया है। प्रॉसीक्यूशन को भी तेज करते हुए सभ्य समाज के लिए खतरा बने लोगों के लिए न्यायालय में कानून के माध्यम से जो सजा दिलाने का कार्य किया गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू कश्मीर पर 370 के फ़ैसले से पीछे नहीं हटेगा देशः मोदी
    Next Article सुरजेवाला का भाजपा पर हमला, कहा- जुमला फेंककर वो सोचते हैं कि सब पाप धुल गए
    sonu kumar

      Related Posts

      Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics

      December 26, 2025

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      Betify Casino Exploré: Rapport 263

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • Экономический календарь от актуальные события, публикации экономического календаря
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version