Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खाते से पैसे काटने से रुक जायेंगे राज्य के विकास कार्य
    Jharkhand Top News

    खाते से पैसे काटने से रुक जायेंगे राज्य के विकास कार्य

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज केंद्र द्वारा झारखंड के खाते से राशि काटे जाने से नाराज है। इस मामले में चेंबर ने झारखंड सरकार के स्टैंड का समर्थन करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा डीवीसी की बकाया राशि के रूप में झारखंड के खाते से की गयी 1417 करोड़ रुपये की कटौती को गलत करार दिया गया है। चेंबर ने लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के खाते से उक्त राशि काटे जाने से राज्य के विकास कार्य प्रभावित होंगे। पहली किस्त के रूप में 1417.50 करोड़ रुपये काटे जाने से राज्य में विकास योजनाएं प्रभावित होने की आशंका है।
    राज्य सरकार कोविड-19 के कारण पहले से ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है। ऐसी स्थिति में डीवीसी की किस्त के एडजस्टमेंट का फैसला राज्य सरकार से बात कर लेना था। अब इससे राज्य में आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी और विकास योजनाओं के कार्य रुक जायेंगे।
    लॉकडाउन के कारण राजस्व संग्रह में आयी कमी
    चेंबर सचिव धीरज तनेजा ने कहा कि कोविड-19 के कारण झारखंड की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। लॉकडाउन के कारण संपूर्ण व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियां बंद होने से राज्य का राजस्व संग्रह भी कम हुआ है, जिस कारण सरकार ने दिसंबर तक बजट की सिर्फ 25 प्रतिशत राशि ही खर्च करने का आदेश दिया है। यह भी विचारणीय है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के आठ माह बीत गये और इस अंतराल में राज्य के पास वित्त की काफी कमी रही। इससे इस दौरान राज्य में किसी भी नये या पुराने प्रोजेक्ट को गति नहीं देने से बाजार में कैश फ्लो की समस्या बनी हुई है।
    केंद्र को विचार करने की जरूरत
    तनेजा ने कहा है कि राज्य की वर्तमान वित्तीय स्थिति से प्रदेश में आर्थिक प्रगति की दिशा में प्रस्तावित एवं संचालित विकास योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिस पर केंद्र को विचार करने की जरूरत है। यह भी कहा गया कि यह चिंतनीय है कि राज्य सरकार के अनुसार डीवीसी का बकाया 3558 करोड़ रुपये है, जबकि डीवीसी के अनुसार यह राशि 5608.36 करोड़ है। पत्र में सुझाव दिया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार एक कमेटी का शीघ्र गठन करके अकाउंट से संबंधित मामले का स्थायी समाधान करे, क्योंकि डीवीसी और जेबीवीएनएल के आपसी विवाद में नुकसान राज्य की जनता और विशेषकर उद्योग जगत को ही हो रहा है। पत्र में चेंबर ने यह भी अनुरोध किया है कि डीवीसी की बकाया राशि के भुगतान हेतु केंद्र सरकार कोई वैकल्पिक उपाय करे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की गयी कि जेबीवीएनएल जैसी लॉस मेकिंग कंपनियों को चिह्नित कर बिजली आपूर्ति और संचरण व्यवस्था अन्य राज्यों की तर्ज पर पेशेवरों को देने की दिशा में प्रयास आरंभ करे।

    State's development work will stop after deducting money from account
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपर्यटन और आस्था दोनों से जुड़ी है यह परियोजना : प्रधानमंत्री
    Next Article कांग्रेस को नयी ताकत देगी सुखदेव-प्रदीप की घर वापसी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग

      August 18, 2025

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version