Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने 4 साल की बच्ची को लिया गोद, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    बॉलीवुड

    अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने 4 साल की बच्ची को लिया गोद, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अभिनेत्री मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल ने परिवार में एक बेटी का स्वागत किया है। अभिनेत्री मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल ने एक 4 साल की बच्ची को गोद लिया है। मंदिरा बेदी और राज कौशल पहले से ही बेटे वीर के माता-पिता हैं। उनका बेटा वीर 9 साल साल का है। अब इस कपल ने चार साल की उम्र में बच्ची को 28 जुलाई 2020 को गोद लिया है। बच्ची का नाम तारा बेदी कौशल हैं। यह जानकारी अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर दी।
    अभिनेत्री मंदिरा बेदी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर एक परफेक्ट फैमिली फोटो शेयर की है। मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा-‘हमारी छोटी बच्ची तारा हमारे पास ऊपरवाले के आशीर्वाद की तरह आई है। चार साल और थोड़ा, जिसकी आंखें सितारों की तरह चमकती हैं। वीर ने अपनी बहन का खुली बाहों से प्यार के साथ स्वागत किया है। आभारी, धन्यवाद, आशीर्वाद। तारा बेदी कौशल 28 जुलाई 2020 को हमारी फैमिली का हिस्सा बनी।’

    फोटो में मंदिरा बेदी, राज कौशल, बेटे वीर और बेटी तारा एक साथ नजर आ रहे हैं। परिवार के चारों सदस्यों को सफेद रंग में ड्रेस में देखा जाता है। सभी कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। तारा अपने माता-पिता के बीच बैठी है और मुस्कुरा रही है। मंदिरा के दोस्तों और फैंस ने उनकी बेटी के आने पर उन्हें बधाई दी। पिछले साल नवंबर में मंदिरा ने एक इंटव्यू में एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि राज और मैं वीर के लिए एक बहन चाहते थे। मेरा बेटा आठ साल का है और हम एक ऐसी लड़की को गोद ले रहे हैं जो दो-ढाई से चार साल की उम्र के बीच की हो सकती है। पिछले काफी समय मंदिरा बेदी और राज कौशल बच्ची को गोद लेने के प्रोसेस में लगे हुए थे।
    मंदिरा बेदी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के प्रसिद्ध शो ‘शांति’ से की थी। इस शो में उन्होंने शांति की भूमिका अदा की थी। शो में उनके बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन से फिल्म निर्देशक इतने प्रभावित हुए कि उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने इस शो के बाद  फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काम किया। उसके बाद वह सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी है। इसके अलावा कई रियलिटी शो की एंकर भी रह चुकी हैं। मंदिरा बेदी ने 1999 में निर्देशक राज कौशल से शादी की थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरवीना टंडन के जन्मदिन पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर
    Next Article सरकारी गोदामों में सड़ गया आधा प्‍याज, थोक भाव 65 रुपये किलो
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025

      भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

      May 13, 2025

      नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version