Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ट्रायल में बुजुर्गों पर असरदार दिखी ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, प्रतिरक्षा पैदा करने में सफल
    Top Story

    ट्रायल में बुजुर्गों पर असरदार दिखी ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, प्रतिरक्षा पैदा करने में सफल

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वायरस वैक्सीन बुर्जुगों में प्रतिरक्षा पैदा करती है या नहीं, यह एक गंभीर सवाल है। जिसका जवाब लगातार खोजा जा रहा है क्योंकि कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि कोरोना से बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है क्योंकि उनका प्रतिरक्षा तंत्र अपेक्षाकृत कमजोर होता है। जिससे उन्हें वायरस के खिलाफ लड़ने में मुश्किलें आती हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक एक वैक्सीन के ट्रायल में बुजुर्गों पर यह दवा काफी असरदार दिखी है।

    समाचार एजेंसी रायटर ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में यह दवा बुजुर्गों पर असरदार दिखी है। ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन बुजुर्गों में प्रतिरक्षा पैदा करने में सफल रही है। इस मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया है कि ऑस्ट्रियन विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किए जा रहे कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के शुरुआती परिणाम यह बताते हैं कि यह वैक्सीन बुजुर्ग लोगों में एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करती है।

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पता चला है कि वैक्सीन बड़े आयु समूहों में सुरक्षात्मक एंटीबॉडी और टी-कोशिकाओं का निर्माण करती है। मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि ये निष्कर्ष जुलाई में जारी किए गए थे जिसमें 18 से 55 वर्ष की आयु के स्वस्थ वयस्कों के समूह में वैक्सीन से उत्पन्न होने वाली मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया थी।

    एस्ट्राजेनेका(AstraZeneca) जो ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ टीका विकसित कर रहा है, उसको COVID -19 से बचाने के लिए एक वैक्सीन का उत्पादन करने की दौड़ में सबसे आगे माना जाता है। बता दें कि इस खोज का विवरण शीघ्र ही एक ​​पत्रिका में प्रकाशित होने की उम्मीद है। हालांकि, ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका ने इस पर अपनी ओर से कोई बयान जारी नहीं किया है।

    दुनिया पर कोरोना वायरस महामारी का संकट गहराता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में कोरोना की पहली मार के बाद अब दूसरी लहर आ चुकी है। इससे बचाव और राहत के लिए लोगों को कोरोना की वैक्सीन से ही उम्मीदें हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनियाभर में 40 से ज्यादा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ सौदा स्थगित रखने के मध्यस्थता फोरम के आदेश को चुनौती दे सकता है फ्यूचर
    Next Article गुजरात की स्टार्टअप कंपनी ने बनाए ऐसे टेंट, हजारों फीट ऊंचाई पर -30℃ टेंपरेचर में भी सेफ रहेंगे फौजी
    sonu kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

      May 11, 2025

      अब भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version