Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आदिवासियों की आवाज बन कर उभरे हैं हेमंत
    Jharkhand Top News

    आदिवासियों की आवाज बन कर उभरे हैं हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    दुमका (आजाद सिपाही)। दुमका में सीएम हेमंत सोरेन को लेकर यहां के आदिवासियों के बीच गजब की उम्मीदें हैं। दुमका पूरी तरह से आदिवासी बहुल इलाका है। चुनाव प्रचार के क्रम में सीएम जहां-जहां जा रहे हैं, भारी भीड़ उमड़ती है। हेमंत आदिवासियों की आवाज बन कर उभरे हैं। जो आवाज कभी दबा दी जाती थी या कुचल दी जाती थी, अब उसी आवाज पर सरकार फैसले ले रही है। सरना धर्म कोड लागू हो, इसकी सिफारिश का फैसला सीएम को यहींं लेना पड़ा।
    राज्य की गठबंधन की सरकार ने इसके पहले भी आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हित में कई बड़े फैसले लिये हैं। इन फैसलों में स्थानीय नीति की समीक्षा के लिए कमेटी का गठन करना, नौकरियों में आरक्षण बढ़ाने, गरीबों के लिए 10 रुपये में धोती-साड़ी देने का फैसला भी शामिल है। बाहर से आये मजदूरों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना, शहीदों ने नाम मेडिकल कॉलेज करने, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, शहीद निर्मल महतो श्रमिक महासंघ का गठन शामिल है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सरकार के एक साल पूरे होंगे। इसमें सात माह तो लॉकडाउन में गुजर गया। इसके पहले दिसंबर में सरकार बनते ही वैसी सारी योजनाओं को पलट दिया था, जिन्हें गैर-जरूरी माना गया था। इसमें एक रुपये में महिलाओं के नाम रजिस्ट्री भी शामिल है। सीएम और उनकी टीम वैसी योजनाओं पर फोकस कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मिले, जिसमें कर्ज माफी भी शामिल है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

    करीब साढ़े 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिये गये थे। अब वर्तमान सरकार 15 लाख नये राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। सीएम वैसी योजनाओं पर ज्यादा बल दे रहे हैं, जिनका सीधा लाभ आदिवासियों के खाते में जरूर जाये। भारी संख्या में आदिवासियों को वन पट्टा देकर उन्हें जमीन मालिक बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। आदिवासियों के बड़े नेता के रूप में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जाने जाते हैं। उनकी उम्र ज्यादा हो गयी है और वह बीमार भी रहते हैं। उनकी विरासत को हेमंत अच्छी तरह संभाल रहे हैं। दुमका में चुनाव प्रचार के दौरान उनका हमलावर तेवर देखने को मिला। केंद्र और पूर्व की राज्य सरकार पर जमकर बरसने में वह नहीं चूके। वह यह बताने में भी गुरेज नहीं करते कि आदिवासियों के बीच पकड़ उन्हीं की है। हेमंत आगे आने वाले दिनों में कई और बड़े फैसले लेंगे। इसके संकेत चुनावी सभाओं में वह दे रहे हैं।

    Hemant has emerged as the voice of tribals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला हमारा-बिजली बांग्लादेश को, नहीं चलेगा : हेमंत सोरेन
    Next Article छठ की तैयारी करो मां, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है: पीएम मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version