Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छठ की तैयारी करो मां, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है: पीएम मोदी
    Breaking News

    छठ की तैयारी करो मां, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है: पीएम मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने लिए चार रैलियां करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और करोड़ों के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक गढ़ छपरा से की। उन्होंने महाआस्था के महापर्व और दीपावली की चर्चा की। छठी मइया और मां गंगे को याद करते हुए कहा, कोरोना के इस संकटकाल में किसी मां को ये चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा को कैसे मनाएगी। अरे मेरी मां, आपने अपने बेटे को दिल्ली मैं बैठाया है, तो क्या वो छठ की चिंता नहीं करेगा। मां, तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में आज कोई भी ऐसा नहीं है, जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो। एनडीए की सरकार कोरोना संकटकाल की शुरुआत से ही एक-एक पल देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रही। दुनिया के बड़े-बड़े देश इस संकट से गुजर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप की जनसंख्या से ज्यादा हमने अन्न के भंडार खोल दिये। 8-8 महीने हो गये। गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। इसका श्रेय हमारे अन्नदाता और किसानों को जाता है। ऐसे संकट की घड़ी में किसी को भूखे नहीं पड़ा तो यह आपके एक वोट की ताकत है कि हमने ऐसा किया। अगर आपने वोट नहीं दिया होता तो ऐसा संभव नहीं हो पाता।

    मोदी ने कहा कि छपरा की भीड़ को देखकर अंदाजा हो गया है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है। भीड़ देखकर विपक्षी दलों के लोग बौखला गए हैं। चुनाव सभाएं तो हमने पहले भी देखी हैं, चुनाव में कितनी भी गर्मी आई हो, चुनाव कितना भी नजदीक क्यों न आ गया हो तो भी सुबह 10 बजे से पहले इतनी बड़ी विशाल रैली कभी संभव नहीं होती। लेकिन आपका ये प्रेम कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। उनकी हताशा-निराशा, उनकी बौखलाहट, उनका गुस्सा अब बिहार की जनता बराबर देख रही है, जिसकी नजर हमेशा गरीब के पैसों पर हो, उसे कभी गरीब का दुख, उनकी तकलीफ दिखाई नहीं देगी। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए का हमारा गठबंधन देश के गरीब के जीवन से, बिहार के गरीब के जीवन से मुश्किलें कम कर रहा है। पहले चरण में लोगों ने भारी मतदान किया है। पहले चरण के मतदान का कुछ पत्रकारों ने जो विश्लेषण किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दोबारा बन रही है।

    पीएम ने कहा कि अभी हाल में ही बिहार की मिट्टी के सपूत, गोपालगंज से रिश्‍ता रखने वाले राम खेलावन जी को सेसल्‍स का राष्‍ट्रपति चुना गया है। आप सबने हमेशा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां से खाड़ी देशों में जाने वाले लोगों को हमने तमाम सहूलियतें दी हैं। अब पटना जाने की बजाय आपके शहर में ही पासपोर्ट केंद्र खोला गया है।

    उन्होंने कहा कि चुनावी पंडितों के कुछ आकलन गलत साबित हुए। पहले चरण में जो मतदान हुआ, उसमें सोचा जा रहा है कि कोरोना के कारण मतदान नहीं होगा, लेकिन बिहार के लोगों ने चुनावी पंडितों की यह धारणा को गलत साबित कर दिया। भारी मतदान हुआ। फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

    बुजुर्ग महिला ने कहा, मोदी के वोट ना देब त का तहरा देब

    प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में एक घटना का जिक्र किया। कहा कि दो-तीन पहले एक वीडियो देख रहा था। उसमें एक व्यक्ति एक बुजुर्ग महिला से पूछ रहा है कि मोदी के काहे खाती वोट देबू। का करले बाड़न तहरा खातिर। उस गरीब मां ने सवाल का एक सांस में जवाब देना शुरू किया तो सवाल करने वाले की बोलती बंद हो गई। उस मां अपने मन के भाव की अभिव्यक्ति की। कहा, मोदी हमरा के नल देहलन, मोदी हमारा के लाइन देहलन, बिजली देलन, कोटा देलन, राशन देलन। पेंशन देलन। मोदी गैस देलन, सुरक्षा देलन त उनका वोट ना देब त का तहरा के देब। पीएम ने कहा, ये आपकी ताकत है।

    पुलवामा पर पाक के कबूलनामे ने उनके चेहरे से नकाब हटा दिया

    पाकिस्‍तान की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2-3 दिन पहले पड़ोसी देश ने पुलवामा हमले की सच्चाई को स्वीकारा है। इस सच्चाई ने उन लोगों के चेहरे से नकाब हटा दिया जो हमले के बाद अफवाएं फैला रहे थे। उनकी हालत देखने लायक हो गई है। इन लोगों ने हमेशा हमारे वीर सैनिकों, बलिदानियों का अपमान किया है। इनसे जितना दूर रहें उतना ही अच्‍छा है। अब आप सबकी जिम्‍मेवारी है कि बिहार को फिर से बीमार होने से जरूर बचाएं। एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनाएं। मोदी ने कहा कि देश में चौतरफा हो रहे विकास के बीच, आप सभी को उन ताकतों से भी सावधान रहना है, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशहित के खिलाफ जाने से भी बाज नहीं आती हैं। ये वो लोग हैं जो देश के वीर जवानों के बलिदान में भी अपना फायदा देखने लगते हैं।

    यूपी जैसा होगा जंगलराज वाले डबल युवराज का हाल

    रैली में मोदी ने बगैर नाम लिये राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी तंज किया। कहा, बिहार में एक ओर विकास का डबल इंजन है तो दूसरी ओर डबल-डबल युवराज भी हैं। इनमें से एक तो जंगलराज का युवराज है। डबल इंजन वाली एनडीए सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये डबल युवराज, बिहार के लिए नहीं सोच सकते, बिहार की जनता के लिए नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार डबल युवराज काले कोट पहनकर बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे। यूपी की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था। वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गये हैं। यूपी में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में भी होगा।

    सावधान…बाहर लकड़सुंघवा घूम रहा है

    प्रधानमंत्री ने राजद की पूर्व सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के नौजवान याद करें कि बचपन में उनकी मां क्या कहा करती थीं। वो कहती थीं कि घर के भीतर ही रहो, बाहर मत निकलना, बाहर ‘लकड़सुंघवा’ घूम रहा है। बच्चों की माताएं उन्हें लकड़सुंघवा से क्यों डराती थीं, कौन था ये लकड़सुंघवा, ये लकड़सुंघवा अपहरण करने वाले लोग थे। इन माताओं को डर था अपहरण करने वालों से, किडनैपिंग करने वालों से। ऐसे में बिहार के लोग उनसे क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं। ये लोग जंगलराज की पहचान हैं।

    जिसने रघुवंश बाबू का अपमान किया, वे युवाओं को क्या अवसर देंगे

    प्रधानमंत्री ने पूर्व आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की चर्चा की। कहा, वे ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा सोशलिस्ट मूल्यों को आगे बढ़ाया। अपना पूरा जीवन बिहार की सेवा में लगा दिया। उनको कैसे अपमानित किया गया, ये पूरे बिहार ने देखा है। उन्होंने कहा कि जो अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए रघुवंश बाबू जैसे कर्मयोगियों के साथ ऐसा बर्ताव कर सकते हैं, वो बिहार के सामान्य युवाओं को अवसर कैसे दे पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों की आवाज बन कर उभरे हैं हेमंत
    Next Article जीएसटी संग्रह अक्‍टूबर में एक लाख करोड़ रुपये के पार
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये

      November 11, 2026

      ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

      November 11, 2026

      झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल

      November 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      • दुर्लभ ग्रह-नक्षत्रों के संयोग में मनेगा छठ महापर्व, 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version