Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान के लिए म्यांमार राजदूत ने आसियान देशों से की अपील
    Top Story

    कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान के लिए म्यांमार राजदूत ने आसियान देशों से की अपील

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए भारत में म्यांमार के राजदूत ऊमोचो आंग ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों (आसियान) से अपील की है। बुधवार को राजदूत ने इन देशों के राजनयिकों को ऑडियो सन्देश भेज कर बौद्धस्थली में नवनिर्मित एयरपोर्ट के सम्बंध में अवगत कराते हुए अपने-अपने देशों की सरकार में उड़ान शुरू करने की पहल करने की अपील की है।
    प्रशासन ऑडियो सन्देश को सोशल मीडिया एप यू-ट्यूब व पर्यटन से जुड़े वेबसाइट पर अपलोड करेगा। राजदूत की पहल रंग लाई तो आसियान के सदस्य देश थाइलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, वियतनाम, फिलिपींस, ब्रुनेई, कंबोडिया और लाओस, सिंगापुर की फ्लाइट भी कुशीनगर उतरनी शुरू हो जायेगी। थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, म्यांमार से हजारों की संख्या में पर्यटक हर साल कुशीनगर आते हैं। इन सभी देशों के यहां पर बौद्ध मॉनेस्ट्री भी है।
    मॉनेस्ट्री में काफी संख्या में इन देशों के भिक्षु भी रहते हैं। ऐसे में म्यांमार की इस पहल से आसियान देशों से उड़ान यदि शुरू हो गई तो न केवल पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा बल्कि रोजगार में भी वृद्धि होगी। आसियान संगठन भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। ऐसे में भारत सरकार के स्तर से उड़ान के लिए पहल होनी चाहिए। राजदूत दिल्ली पहुंचकर आसियान व भारतीय राजनयिकों से बात करेंगे।
    राजदूत ने बातचीत में बताया कि भारत में कार्य करना जीवन की बड़ी उपलब्धि है। भारत से ही बौद्ध धर्म विश्व के कई देशों में पहुंचा है। विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालु बौद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन बुद्ध के देश में राजदूत होना गौरव की बात है। यदि बुद्धस्थली के विकास में मेरा योगदान हो सका तो यह गौरव की बात होगी।

    दिल्ली रवाना हुए राजदूत:
    म्यांमार राजदूत ऊमोचो आंग बुधवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए। रवाना होने के पूर्व पुलिस की सशस्त्र गारद ने राजदूत को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। राजदूत ने सभी के प्रति आभार जताया।
    महापरिनिर्वाण मन्दिर में दोनों देशों की जनता की खुशहाली के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना की। एक पक्ष के दौरान राजदूत की यह दूसरी यात्रा थी। राजदूत कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर के 85वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने सपत्नीक यहां पहुंचे थे। भारत में तीन वर्षों से राजदूत के तौर पर कार्य कर रहे ऊमोचो यांग अमेरिका, स्विट्जरलैंड, ब्रूनेई और मलेशिया में राजदूत रह चुके हैं।
    उन्होंने बुद्धस्थली के विकास की गति पर सन्तोष जताया। वैश्विक महामारी कोरोना की समाप्ति के बाद भारत-म्यांमार के पर्यटन व अर्थ व्यापार के क्षेत्र में गतिविधियां तेज होने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिनेत्री सारा अली खान ने शेयर की वरुण धवन के साथ तस्वीर, कही ये बात
    Next Article प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजग उम्मीदवार की जीत पर दी बधाई
    sonu kumar

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025

      पलामू में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version