Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»हैदराबाद टेस्ट : रहीम, मिराज की बदौलत बांग्लादेश का संघर्ष जारी
    क्रिकेट

    हैदराबाद टेस्ट : रहीम, मिराज की बदौलत बांग्लादेश का संघर्ष जारी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद:  कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 81) और मेहदी हसन मिराज (नाबाद 51) ने सातवें विकेट के लिए 87 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए भारत के खिलाफ चल रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को बांग्लादेश का संघर्ष जारी रखा है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे मैच में शनिवार का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने छह विकेट के नुकसान पर 322 रन बना लिए हैं।

    बांग्लादेश हालांकि अभी भी भारत से 365 रन पीछे है और फॉलोऑन के खतरे से नहीं निकल सका है।

    बांग्लादेश के लिए उनके स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने भी 82 रनों का अहम योगदान दिया।

    अपने दूसरे दिन के स्कोर 41 रनों पर विकेट के नुकासन से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम ने तीसरे दिन अपने अगले तीन विकेट पहले ही सत्र में गंवा दिए।

    इसके बाद शाकिब और रहीम ने पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। शाकिब दिन के दूसरे सत्र में आउट होकर पवेलियन लौटे। मेहमान टीम ने सब्बीर रहमान (16) के रूप में इस सत्र में अपना दूसरा विकेट गंवाया।

    भारत को उम्मीद थी कि वह आखिरी सत्र में बांग्लादेश को जल्द ही पवेलियन भेज देगा लेकिन रहीम और मिराज ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। इन दोनों की जुझारू पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने अपनी लड़ाई जारी रखी है। इस जोड़ी ने संयमपूर्ण तरीके से बल्लेबाजी की और मैच में बांग्लादेश की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रहीम-मिराज की जोड़ी को तोड़ने के लिए अपने सभी गेंदबाजों को गेंद सौंपी, लेकिन सफलता नहीं मिली। मिराज से पहले रहीम ने शाकिब के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों के सब्र का इम्तिहान लिया। शाकिब और रहीम को मेजबान टीम के गेंदबाजों को खेलने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई।

    शाकिब ने अपनी पारी में कई खूबसूरत शॉट लगाए, वहीं रहीम ने संयम के साथ भारतीय चुनौती का सामना किया। यह साझेदारी अच्छी चल रही थी, तभी शाकिब अपनी गलती से विकेट गंवा बैठे। उन्होंने अश्विन की गेंद को मिड ऑन के ऊपर से मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे उमेश यादव के हाथों में गई।

    शाकिब के जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने रहमान को आउट कर अपना खाता खोला। लेकिन इसके बाद यह दोनों शीर्ष स्पिन गेंदबाज अपनी टीम को विकेट नहीं दिला सके।

    इससे पहले बांग्लादेश की दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपने दूसरे दिन के स्कोर से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम अपने खाते में तीन रन ही जोड़ पाई थी कि तमीम इकबाल (24) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

    मोमीनुल हक (12) और महामुदुल्ला (28) ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, लेकिन हक अपनी पारी को ज्यादा विस्तार नहीं दे पाए और उमेश यादव की गेंद पर 64 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दिए गए।

    महामुदुल्ला ने इसके बाद शाकिब के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। तीन विकेट खोने के कारण इन दोनों ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया और धीमी गति से जमने की कोशिश में लग गए।

    इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़ लिए थे, लेकिन इशांत शर्मा ने इस साझेदारी को और आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने महामुदुल्ला को 109 के कुल स्कोर पर पगबाधा कर पवेलियन की राह दिखाई।

    भारत ने कप्तान विराट कोहली (204), मुरली विजय (108), रिद्धिमान साहा (106), चेतेश्वर पुजारा (83), अंजिक्य रहाणे (82), रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 687 रनों पर शुक्रवार को घोषित कर दी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरबीआई नोटबंदी बाद के ‘सत्यापित’ आंकड़े घोषित करेगा
    Next Article सपा बाहुबली नेता अतीक अहमद गिरफ्तार !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026

    भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version