Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ममता बनर्जी की हिंसक राजनीति न केवल बंगाल बल्कि पूरी राजनीति जगत के लिए घातक है: जेपी नड्डा
    Top Story

    ममता बनर्जी की हिंसक राजनीति न केवल बंगाल बल्कि पूरी राजनीति जगत के लिए घातक है: जेपी नड्डा

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की हिंसक राजनीति न केवल बंगाल बल्कि पूरे राजनीति जगत के लिए घातक है, क्योंकि लोकतंत्र में शुचिता के बजाय वह हिंसा को आदर्श मानकर चलती हैं।

    एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी कानून का शासन नहीं मानतीं। उन्होंने कहा कि भारत के संघीय ढांचे को ठेंगा दिखाकर ममता केंद्रीय कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देतीं। महामारी कोरोना से मरने वालों की संख्या छिपा दी जाती है। डेंगू से मरने वालों की संख्या बताती ही नहीं हैं। क्या इस तरह से देश चलेगा? राज्य की अगर कोई समस्या है या किसी भी तरह की आपातकालीन परिस्थिति है तो स्थिति स्पष्ट होने पर केंद्र और राज्य एकसाथ मिलकर मुकाबला करते हैं। लेकिन केंद्रीय कमेटी भेजने पर बंगाल सरकार उनका अपमान करती है। क्या इसे कानून का राज कहेंगे? क्या यह संघवाद के लिए जायज है?
    बंगाल में भाजपा का शासन स्थापित करने का दावा करते हुए नड्डा ने कहा कि ममता की हिंसक राजनीति और लोकतंत्र के विरुद्ध कार्यों की वजह से ही हम लोगों को यह बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश आगे बढ़ रहा है, उसी तरह से बंगाल को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ममताजी की लाख तानाशाही और अत्याचार के बावजूद बंगाल में भाजपा का शासन स्थापित होगा। वहां कानून का राज स्थापित होगा। अमूमन रोज ही कहीं न कहीं बंगाल में किसी की हत्या होती है लेकिन निश्चित तौर पर भाजपा के शासन के बाद वहां लोगों के जनजीवन में सुख-शांति लौटेगी। लोग मुक्त वातावरण में सांस ले सकेंगे, विकास होगा, पार्टी कार्यकर्ता की तरह पुलिस का आचरण खत्म होगा। केंद्र की महत्वकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का लाभ भी वहां के लोगों को मिलेगा।

    नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी ने राजनीति की वजह से ही प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना को लागू नहीं होने दिया है। मुख्यमंत्री जी, आपने राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए बंगाल के लोगों को विभिन्न सुयोग सुविधाओं से वंचित किया है। आपको कौन माफ करेगा?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनौशहरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद
    Next Article तमिलनाडु : द्रमुक के पूर्व सांसद के.पी. रामलिंगम भाजपा में शामिल
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची के तीन थाना प्रभारी बदले गए, अधिसूचना जारी

      October 10, 2025

      राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव

      October 10, 2025

      चाईबासा: शिक्षकों से अवैध वसूली मामले में तीन शिक्षक निलंबित, जांच में और नाम आने की संभावना

      October 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मप्र में कफ सीरप से बच्चों की मौत की संख्या 23 तक पहुंची, गिरफ्तार फार्मा कंपनी मालिक को चेन्नई से छिंदवाड़ा लेकर पहुंची एसआईटी
      • रांची के तीन थाना प्रभारी बदले गए, अधिसूचना जारी
      • राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव
      • चाईबासा: शिक्षकों से अवैध वसूली मामले में तीन शिक्षक निलंबित, जांच में और नाम आने की संभावना
      • भारत का डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार और समावेशन का वैश्विक मानक : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version