Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अरब सागर में मिग-29के लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
    Breaking News

    अरब सागर में मिग-29के लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नौसेना का ट्रेनर मिग-29के लड़ाकू विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। लापता पायलट को खोजने के लिए हवाई और सतह इकाइयों ने अभियान चला रखा है। नौसेना ने इस हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं। यह विमान आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात था और इसी माह अरब सागर में चार देशों की नौसेनाओं के साथ हुए मालाबार अभ्यास में भी हिस्सा लिया था।
    नौसेना प्रवक्ता के अनुसार अरब सागर में यह हादसा गुरुवार शाम 5 बजे उस वक्त हुआ जब नौसेना का ट्रेनर मिग-29के लड़ाकू विमान विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से परिचालन करते समय ऊंची समुद्री लहरों के बीच नीचे जा रहा था। इस विमान को एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। लड़ाकू विमान के एक पायलट को ढूंढ लिया गया है जबकि दूसरे पायलट को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समुद्री इलाके में हवा और पानी में ऑपरेशन चलाकर पायलट की तलाश की जा रही है। नौसेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
    यह पिछले 12 महीनों में मिग-29के साथ तीसरी दुर्घटना है। इससे पहले जनवरी, 2018 में गोवा में आईएनएस हंसा से उड़ान भरने के दौरान रनवे से दूर जाने के कारण एक मिग-29 के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी साल 8 मई को वायुसेना का मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया था। इसी साल 23 फरवरी को सुबह लगभग 10.30 बजे एक नियमित प्रशिक्षण के दौरान एक मिग-29के लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के बाद गोवा तट से नीचे चला गया था। इस हादसे में भी विमान के पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया था। इस दुर्घटना की जांच के लिए नौसेना ने आदेश दिया था। इसी साल हुईं पिछली दो दुर्घटनाओं की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई कि तीसरा मिग-29के दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
    भारत ने विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य से संचालित करने के लिए रूस से 45 मिग-29के विमान अधिग्रहण किये थे जिन्हें नवम्बर, 2013 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के 43,082 नए मामले, 492 लोगों की मौत
    Next Article गुजरात: राजकोट के कोविड अस्पताल में लगी आग, 5 मरीजों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version