Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली कूच: सिंघु बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण, किसान धरने पर बैठे
    Breaking News

    दिल्ली कूच: सिंघु बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण, किसान धरने पर बैठे

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच थम नहीं रहा। शनिवार को चौथे दिन हरियाणा-दिल्ली सीमा सिंघु बार्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों ने दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही डेरा डाल लिया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं बहादुरगढ़ के टीकरी बार्डर पर भी किसानों के ठहराव से स्थिति तनावपूर्ण है।

    किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा की ओर से दिल्ली में आवागमन पिछले चार दिनों से बंद है। शुक्रवार रात्रि सिंघु बार्डर पर किसानों के पड़ाव से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसानों ने दिल्ली के बुराड़ी जाने से इंकार करते हुए कृषि कानून विरोध का वहीं बैठकर विरोध जताने का फैसला लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों के ठहराव से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। 10 किलोमीटर लंबे जाम में हजारों की संख्या में फल व सब्जियों के ट्रक फंसे हुए हैं। दिल्ली जाने वाले वाले राहगीर पैदल ही सफर तय कर रहे हैं। जाम खुलवाने के लिए दिल्ली के आला अधिकारी किसानों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

    किसानों पर पानी की बौछारों व आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि जिस किसान कौम से बहला-फुसलाकर भाजपा के खिलाफ वोट लिए, जिस किसान का कर्ज माफ करने का वचन दिया, आज वही किसान सड़कों पर पुलिस की लाठियां खा रहे हैं।

    किसान आंदोलन पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला ने केंद्र सरकार से किसानों से बातचीत करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के जो भ्रम व शंकाएं है उसे दूर किया जाए। ठंड और कोरोना के चलते मुलाकात में दूरी न हो। मुलाकात 3 दिसम्बर की बजाय आज ही की जाए। इतने दिन किसानों को रोककर रखा न जाए। किसानों की शंकाओं व भ्रम को मंत्री स्तर की वार्ता से दूर किया जाए।

    राज्यसंभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश का किसान लोकतांत्रित तरीके से देश की सरकार के दरवाजे पर पहुंचा है। सरकार को तुरंत किसानों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का हल करना चाहिए। सरकार को चाहिए कि एमएसपी सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान किया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल सहित 4 राज्यों के 45 स्थानों पर सीबीआई का छापा
    Next Article देश में कोरोना के 41,322 नए मामले, 485 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version