Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एमएसपी से कम पर खरीद को दंडनीय अपराध बनाने वाला कानून पारित करे केंद्र सरकार : गोविंदाचार्य
    Top Story

    एमएसपी से कम पर खरीद को दंडनीय अपराध बनाने वाला कानून पारित करे केंद्र सरकार : गोविंदाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रमुख चिंतक और विचारक के एन गोविंदाचार्य ने तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच कहा है कि अगर केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर खरीदने को दंडनीय अपराध बनाने वाला कानून पारित कर देती है तो वह केंद्र सरकार का किसानों पर महान उपकार होगा।

     गोविंदाचार्य ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर यह विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ महीने पूर्व जो तीन कृषि कानून बनाये, अब तक के अनुभवों के कारण उन कानूनों के बारे में किसानों में भारी आशंका है। किसानों को लग रहा है कि अब तक जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारें कृषि उपज खरीद  रही थीं, वह धीरे धीरे बंद हो जाएगा। उन्हें लग रहा है कि किसानों को सरकारों ने फिर से निष्ठुर बाजार के हवाले करने का निर्णय कर लिया है।
     उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैसे हर वर्ष विभिन्न कृषि उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है। आजकल धान, गेहूँ आदि 23 उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होता है। पर उन 23 में से केंद्र सरकार मुख्य रूप से धान और गेहूँ खरीदने की ही व्यवस्था बनायी है और वह भी केवल 4-5 राज्यों में।
    प्रमुख विचारक ने कहा कि कृषि अर्थशास्त्रियों के अनुसार सरकारें केवल 6 प्रतिशत किसानों से ही धान और गेहूँ खरीदती है। अर्थात न्यूनतम समर्थन मूल्य तो हर वर्ष घोषित होते हैं, पर केवल 6 प्रतिशत किसानों से ही धान और गेहूँ खरीदे जाते हैं। बाकी 94 प्रतिशत किसानों से धान और गेहूँ खरीदे जाने की व्यवस्था सरकारों ने नहीं की है। इसी प्रकार से धान और गेहूँ के अलावा अन्य फसलों जैसे दलहन और तिलहन खरीदने की व्यवस्था भी सरकारों ने नहीं की है। अर्थात 94 प्रतिशत किसान धान और गेहूँ को और सभी किसान अन्य कृषि उपजों को बाजार में ही बेचने के लिए मजबूर हैं।
    गोविंदाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ष 23 कृषि उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भले घोषित करती हैं, पर अधिकांश किसानों को बाजार में वह न्यूनतम मूल्य भी नहीं मिलता है। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस वर्ष 1900 रुपये क्विंटल घोषित किया है, पर पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के किसान 1000 से 1500 रुपये में बाजार में धान बेचने के लिए मजबूर हैं। केंद्र सरकार ने दलहन का न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग 5000 रुपये क्विंटल घोषित किया है पर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के किसान दालों को बाजार में 3000-4000 रुपये क्विंटल में बेचने पर मजबूर हैं। अन्य मामलों में भी यही दयनीय दशा है।
     प्रमुख चिंतक ने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर खरीदने को दंडनीय अपराध बनाने वाला कानून पारित कर देती हैं तो वह केंद्र सरकार का किसानों पर महान उपकार होगा। तब सरकारी मंडी हो बाजार या किसान का खेत, पंजाब हो बिहार, धान हो या दालें, किसानों को अपनी कृषि उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने लग जायेगा। अर्थात ऐसा कानून देशभर के सभी किसानों के लिए लाभदायी होगा।
    गोविंदाचार्य ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार अन्नदाता किसानों के प्रति अधिक संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारण्टी देने वाला कानून शीघ्र बनाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में एक जवान शहीद, 07 घायल
    Next Article कोरोना वायरस और वेक्सीन को लेकर ICMR की बड़ी चेतावनी
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026

      खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version