Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारतीय ​वायु सीमा में घुसा पाक फाइटर जेट​,​ हाई अलर्ट ​​
    Breaking News

    भारतीय ​वायु सीमा में घुसा पाक फाइटर जेट​,​ हाई अलर्ट ​​

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 30, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पाकिस्तान के फाइटर जेट ​ने ​सोमवार को पुंछ ​के मेंढर सेक्टर ​में एलओसी के साथ ​​भारतीय ​वायु सीमा का उल्लंघन ​किया​​​।​ ​इसके बाद पूरे एलओसी क्षेत्र में सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है​।​​​ ​पाकिस्तानी वायुसेना के ​​भारतीय एयर स्पेस का उल्लंघन ​किये जाने की जांच की जा रही है​ कि यह गलती से हुआ या फिर पाकिस्तान ने किसी साजिश के तहत ऐसा किया है​। ​​​​एलओसी पर हाई अलर्ट जारी होने के बाद ​किसी भी तरह के दुस्साहस के जवाब देने के लिए ​राफेल ​विमान ​भी पूरी तरह से ​लैस होकर आसमान में घूम रहे हैं​​​​। ​​पाकिस्तान के साथ ही चीन की सीमा पर भी हवाई हलचल बढ़ी है​​​ क्योंकि ​रविवार की रात पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी जेट विमा​नों ने उड़ान भरी​।
     
    सोमवार की सुबह ​पाकिस्तान के फाइटर जेट ​ने ​पुंछ ​के मेंढर सेक्टर ​में एलओसी के साथ भारतीय ​वायु सीमा का उल्लंघन ​किया​​​।​ ​अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ​आज सुबह जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक ​​‘पाकिस्तानी जेट’ को देखा​ और ​पीएएफ फाइटर जेट्स एलओसी के करीब पहुंच गए​​।​​​ ​यह​ पाकिस्तान का जेएफ-17 भी हो सकता है क्योंकि मुशाफ एयर बेस भी ​एलओसी के करीब है। ​​हालांकि रडार डेटा की विस्तृत जांच के बाद ही प्रकार का ठीक से पता लगाया जा सकता है।​ पाकिस्तानी जेट ​के पुंछ में एलओसी के पास उड़ान ​भरते ही भारतीय वायुसेना ने हाई अलर्ट जारी कर दिया​।​ भारत ने लड़ाकू विमान ​​राफेल ​को ​पूरी तरह से ​लैस करके एलओसी के करीब आसमान में ​तैनात कर दिया। ​एलओसी के आसमान पर मंडरा रहे राफेल ​किसी भी ​तरह के ​दुस्साहस को जवाब देने ​के लिए तैयार हैं​।   
     
    ​नगरोटा एनकाउन्टर के बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारत ने पहले ही इस मुद्दे पर पांच देशों को इस बारे में अवगत करा चुका है। इसके बाद पाकिस्तान को इस बात का डर है कि भारत पाक के खिलाफ बालाकोट जैसे हमले कर सकता है। भारत की इस कार्यवाही के बाद पाक सेना के सीजीएस ने पीएएफ के डीसीएएस (ऑप्स) और डीसीएएस (एडी) से मुलाकात की और इसके बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा ने पाक सेना के कोर कमांडरों की तुरंत बाद बैठक की थी। अभी दो दिन पहले भी पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एलओसी के आसपास उड़ान भरी थी लेकिन सोमवार की सुबह ​पाकिस्तान के फाइटर जेट ​ने ​पुंछ में एलओसी के साथ भारतीय ​वायु सीमा का उल्लंघन ​किया है​​​। 
     
    चीन सीमा पर रविवार की रात ​ची​नी एयरफ़ोर्स के ​लड़ाकू ​विमानों ने लद्दाख इलाके के आसपास उड़ान भरी और बॉर्डर के बेहद करीब उड़ान भरते देखे गए हैं। ​​​रविवार को दिन में भी बॉर्डर पर ​​चीनी जेट उड़ान भरते दिखाई दिए थे​।​ ​कई चीनी लड़ाकू जेट विमानों ने कल रात पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास उड़ान भरी। ​भारतीय वायुसेना ने अपने जेट विमानों की भी जांच की। कोई झड़प नहीं हुई है लेकिन स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। ​​यहां पहले से ही अलर्ट भारतीय वायुसेना ​के लड़ाकू विमान भी तत्काल आसमान में पहुंच गए जिससे आसमान में दोनों देशों की हवाई हलचल बढ़ गई। भारतीय वायुसेना ​ने लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन के सात एयरबेस पर नजर बना​ रखी है और लड़ाकू विमान लगातार सीमा की चौकसी कर रहे हैं​​।​​ ​​
     
    वायुसेना ने लद्दाख में पहले से ही लड़ाकू विमान मल्टी रोल कम्बैक्ट, मिराज-2000, सुखोई-30एस और जगुआर की ऐसी जगह तैनाती कर रखी है जहां से एलएसी पर नजर रखी जा सके। चीन के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए पूर्वी लद्दाख की सीमा पर लड़ाकू विमानों के बाद स्वदेश निर्मित आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को भी तैनात किया गया है। कम्बैक्ट एयर पेट्रोल विमान लगातार उड़ान भरकर निगरानी कर रहे हैं। राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य प्रयासों के बावजूद सीमा पर चीन की बढ़ रही हलचल को देखते हुए भारतीय सेनाओं ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर ​रखा है ताकि वायु सेना आकस्मिक स्थिति आने पर चंद मिनटों में चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार रहे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमिलनाडु में 31 दिसम्बर तक लॉकडाउन बढ़ा
    Next Article बर्थडे स्पेशल 1 दिसम्बर: रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं दिग्गज गायक उदित नारायण
    shivam kumar

      Related Posts

      असम में बाढ़ का कहर जारी, नौ जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या 68 पहुंची

      July 27, 2026

      कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

      July 27, 2026

      कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

      July 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में बाढ़ का कहर जारी, नौ जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या 68 पहुंची
      • नेपाल पर चीन के दबाव का असर: काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन में नहीं शामिल होंगे दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि
      • सर्राफा बाजार में सुस्ती: मामूली गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में आई नरमी
      • कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
      • कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version