Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन से निपटने को तीनों सेनाओं ने कसी कमर: नौसेना प्रमुख ​
    Breaking News

    चीन से निपटने को तीनों सेनाओं ने कसी कमर: नौसेना प्रमुख ​

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नौसेना प्रमुख ​​​​​​एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि ​​कोविड-19 ​के साथ-साथ उत्तरी सीमाओं के साथ यथास्थिति बदलने के चीनी प्रयासों ने नई चुनौति​यां पेश की हैं। इन दोनों चुनौतियों का सामना करने के लिए नौसेना तैयार है।​ ​​उन्होंने कहा कि ​नौसेना की ​​गतिविधि​यां भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ ​’​घनिष्ठ समन्वय और तालमेल​’​ में हैं​​ और तीनों सेनाएं चीन की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।​​​ एडमिरल ने रक्षा मंत्रालय के पास धन की कमी का हवाला देते हुए ​कहा कि ​नौसेना को इस समय तीसरे विमान वाहक ​की तत्काल जरूरत है, फिर भी ​नौसेना परिचालन बढ़त बनाए रखने के लिए मामले को आगे बढ़ा रही है।​
     
    एडमिरल करमबीर सिंह​ ने नौसेना दिवस से एक दिन पूर्व वार्षिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ​​हमने सेना और भारतीय वायु सेना की आवश्यकता पर विभिन्न स्थानों पर ​पी-8​ आई विमान तैनात किए हैं। इसके अलावा हमने उत्तरी सीमाओं पर हेरोन निगरानी ड्रोन तैनात किए हैं। ​​जब ​उनसे ​चीन से खतरों से निपटने में नौसेना की भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नौसेना की गतिविधि​यां भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ ​’​घनिष्ठ समन्वय और तालमेल​’​ में हैं और तीनों सेनाएं चीन की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।​​​​ एडमिरल सिंह ने आगे कहा कि ​​हिन्द महासागर क्षेत्र में​ आने वाले चीन के रिसर्च जहाजों से निपटने के लिए उनके पास एक एसओपी तैयार है।​ ​उन्होंने कहा​ कि ​अब तक तीन चीनी युद्धपोत ​हिन्द महासागर क्षेत्र में हैं।​ ​चीनी विरोधी समुद्री डकैती के लिए 2008 से ​भारतीय नौसेना के ​तीन जहाज​ समुद्र में रखवाली कर रहे हैं​​।
     
    ​उन्होंने कहा कि भारत और चीन ​के बीच ​मई ​की शुरुआत से ही पूर्वी लद्दाख में गतिरोध है​​​।​ अब तक​ दोनों ​पक्षों ​के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता के आठ दौर ​हो चुके हैं। ​भारत-चीन के बीच जून में तब और तनाव बढ़ गया जब ​हिंसक संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए।​ भारतीय नौसेना ​चीनी वायरस और चीन ​की सेना यानी दोहरी चुनौतियों का सामना करने के लिए ​पहले से ही ​तैयार थी, ​इसलिए सेना और वायुसेना के साथ तालमेल में नौसेना अभी भी हर मुकाबले के लिए तैयार है।​ ​एडमिरल करमबीर सिंह​ ने तीसरे​ कैरियर क्राफ्ट ​की तत्काल जरूरत बताते हुए यह भी कहा कि रक्षा मंत्रालय के पास धन की कमी ​है, फिर भी ​नौसेना परिचालन बढ़त बनाए रखने के लिए मामले को आगे बढ़ा रही है।​ तीसरे विमान वाहक की आवश्यकता ​पूरी करने के लिए तकनीकी जानकारी इकट्ठा करने के बाद अधिग्रहण के लिए ​इस ​​मामले को ​​औपचारिक​ रूप से ​सरकार के पास ले जाएगी।​​​
     
    उन्होंने स्पष्ट ​कहा कि समुद्र ​की सुरक्षा के लिए ​नौसेना के पास फिलहाल आईएनएस ​विक्रमादित्य​ सेवा में है और ​आईएनएस ​विक्रांत बेसिन ट्रायल पूरा करके अगले साल तक बेड़े में शामिल होगा​।​ ​नौसेना प्रमुख ने कहा कि ​​समुद्री थिएटर कमान​ का पुनर्गठन किया जा रहा है, इसलिए ​वे अपनी पानी के नीचे की क्षमताओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।​ ​उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में नौसेना के लिए 43 युद्धपोतों और पनडुब्बियों में से 41 ​स्वदेशी विमान वाहक ​​​का निर्माण ​भारत में ही ​किया जाएगा।​ ​भारतीय नौसेना ने स्मैश-2000 राइफलों को ड्रोन हमला करने से बचाने के लिए ड्रोन रोधी उपकरण के रूप में खरीद रही है। तीनों से​नाओं के लिए 30 प्रीडेटर ड्रोन का अधिग्रहण जारी है और वे ड्रोन अधिक सक्षम होंगे।​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article`मसालों के बादशाह’ महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन
    Next Article नोटबंदी के समर्थन में कई जिनकी किताब का हवाला देते हैं वे खुद इसे लेकर क्या सोचते हैं?
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version