Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विकास निधि का 50 फीसदी खर्च कर सकते हैं विधायक
    Jharkhand Top News

    विकास निधि का 50 फीसदी खर्च कर सकते हैं विधायक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुनील सिंह
    रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विधायक निधि पर लगी रोक को आंशिक रूप से हटा लिया है। अब विधायक अपनी क्षेत्रीय विकास निधि का 50 फीसदी तक खर्च कर सकते हैं। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि विधायकों ने आग्रह किया है कि इस सीमा को कम से कम 75 प्रतिशत तक बढ़ाया जाये, क्योंकि उन्हें लोगों को जवाब देना पड़ रहा है। बता दें कि मार्च में कोरोना के कारण लॉकडाउन लागू होने के बाद झारखंड सरकार ने विधायक निधि के आवंटन पर रोक लगा दी थी। सिर्फ प्रवासी मजदूरों के लिए विधायक निधि में 25-25 लाख रुपये भेजे गये थे, ताकि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के मजदूरों को दूसरे प्रदेशों में रहने अथवा वापस आने के लिए सहायता राशि भेज सकें। खजाना खाली होने का हवाला देकर विधायक निधि की निकासी पर रोक लगने के कारण विधायकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
    रुकी पड़ी हैं विकास योजनाएं
    विधायक निधि पर रोक लगने के कारण छोटी-छोटी विकास योजनाएं रुकी पड़ी हैं। पिछले 10 महीने में किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कोई नयी योजना शुरू नहीं की गयी। पुरानी योजनाओं को जैसे-तैसे पूरा किया गया, लेकिन इनका भुगतान नहीं किया गया।
    नलिन सोरेन ने किया स्वागत
    झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि रोक हटने से थोड़ी राहत मिली है। उन्होंने रोक को समयोचित करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। पार्टी विधायक सीता सोरेन ने भी सरकार के फैसले पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि 50 फीसदी की सीमा को खत्म करने पर विचार किया जाना चाहिए।
    सरकार की सोच सकारात्मक होनी चाहिए : नारायण दास
    देवघर से भाजपा विधायक नारायण दास ने कहा कि पूरे राज्य में एक ही वातावरण है। खजाना खाली होने की बात कही जा रही है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता। सरकार की सोच सकारात्मक होनी चाहिए। छोटी-छोटी विकास योजनाएं रुकी हुई हैं। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि विकास निधि पर किसी भी हालत में रोक नहीं लगायी जानी चाहिए।
    11 माह से विकास का काम ठप : लंबोदर
    गोमिया के आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि विधायक निधि से 50 प्रतिशत तक की राशि खर्च करने की चिट्ठी निर्गत हो गयी है। पिछले 11 महीने से विकास का काम ठप था। इससे नये विधायकों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    नये विधायकों के सामने बड़ी चुनौती : अंबा
    बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि रोक लगने से पहली बार विधायक बननेवालों के सामने बड़ी चुनौती पैदा हो गयी थी। क्षेत्र की जनता को बहुत उम्मीदें हैं। अब रोक हट गयी है, तो यह राहत की बात है।

    MLAs can spend 50 percent of the development fund
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं निकला हल, नौ को फिर होगी बातचीत
    Next Article अतीत को भूल नई उड़ान के लिए बेकरार रामनगरी, भविष्य के सपने बुन रहे हैं अयोध्यावासी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 15, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version