Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»कोरोना संक्रमित टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन
    टीवी जगत

    कोरोना संक्रमित टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    साल 2020 रंगमंच और अभिनय संसार के लिए अच्छा नहीं रहा। कुछ दिनों से बीमार छोटे परदे की अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कर दिया। वह वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रही थीं। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया भी था। 11 दिन के संघर्ष के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ की प्रभावी भूमिका के लिए जाना जाता है।
    अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम में दिव्या भटनागर के साथ अपनी कई तस्वीरें अपलोड की हैं। उन्होंने लिखा है- ‘जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी। दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है, तुम्हारे लिए जिंदगी बहुत कठिन हो गई थी। असहनीय दर्द था। पर मुझे पता है, आज तुम बेहतर दुनिया में हो। सभी दुखों, दर्द, झूठ और धोखे से दूर। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी दिवू और तू भी जानती थी कि मैं तुझसे प्यार करती हूं और तेरी फिक्र करती हूं। बड़ी तू थी, पर बच्ची भी तू थी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। जहां भी है तू अभी बस खुश रह। तू हमेशा याद आएगी। मैं तुझसे बहुत प्यार करती हूं। बहुत जल्दी चली गई तू। ओम शांति।’
    इसके अलावा ‘सिलसिला प्यार का ‘ में दिव्या के साथ काम कर चुकीं शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया में अपना दर्द चस्पा किया है- ‘मेरा दिल टूट गया। रिप दिव्या।’ दिव्या ने पिछले साल दिसंबर में गगन से शादी की थी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा दिव्या ने ‘उड़ान’, ‘जीत गई तो इया मोरे’ और ‘विष’ आदि धारावाहिकों में काम किया था। वह 34 साल की थीं।
    दिव्या भटनागर के दोस्त युवराज रघुवंशी के मुताबिक दिव्या का निधन सोमवार का सूरज उगने से कुछ घंटे पहले हुआ । दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। 3 बजे डॉक्टर ने बताया दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बड़ा सदमा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उल्लेखनीय है कि 2020 ने फिल्म उद्योग से कई सितारे छीन लिए। इनमें इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, वाजिद खान और आसिफ बसरा प्रमुख हैं। लोग जाने-माने अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन के गम से उबरे भी नहीं थे कि 24 घंटे बाद दिव्या के संसार से विदा होने की मनहूस खबर आ गई।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत और सारा की फिल्म केदारनाथ के दो साल पूरे, निर्देशकअभिषेक कपूर का भावुक पोस्ट
    Next Article अर्णब और रिपब्लिक टीवी से जुड़े लोगों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
    sonu kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version