Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोलकाता में नड्डा के काफिले पर हमला, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप
    Breaking News

    कोलकाता में नड्डा के काफिले पर हमला, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने हमला कर दिया। काफिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव डॉ अनुपम हाजरा, पार्टी के सांगठनिक महा सचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की गाडिय़ां शामिल थीं, जिन पर भी हमले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है।

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल के दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके काफिले में भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की गाडिय़ां भी शामिल थीं। आरोप है कि जैसे ही ये लोग शिराकोल के पास पहुंचे, वहां सडक़ के दोनों ओर बड़ी संख्या में पहले से एकत्रित तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की गाडिय़ों पर हमला बोल दिया। उनकी गाडिय़ों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। पुलिस मौजूद थी लेकिन किसी को भी रोकने की कोशिश नहीं की गई।

    भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है। प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस हमले की सूचना देते हुए बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सुरक्षा में तैनात रहने वाला एक कर्मी हमले में बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के इशारे पर हमले हुए हैं।

    उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक हुई थी। तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने दफ्तर में घुसकर काले झंडे दिखाने की कोशिश की थी। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्टी लिखी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नए भवन का किया शिलान्यास
    Next Article ​रक्षा मंत्री बोले- भारत के पड़ोसी ​आतंकवाद के समर्थक
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version