Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना काल में भारत और बांग्लादेश के बीच रहा अच्छा सहयोग: पीएम मोदी
    Breaking News

    कोरोना काल में भारत और बांग्लादेश के बीच रहा अच्छा सहयोग: पीएम मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शेख हसीना ने हिस्सा लिया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का 55 साल बाद उद्घाटन किया। दोनों ने संयुक्त रूप से बंगबंधु-बापू डिजिटल एग्जीबिशन और शेख मुजीबुर रहमान पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर जहां नरेन्द्र मोदी ने भारत के ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया, वहीं शेख हसीना ने भारत के सहयोग की सराहना की।
    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विजय दिवस के तुरंत बाद आज की हमारी मुलाकात विशेष महत्व रखती है। एंटी-लिबरेशन ताकतों पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत को आपके साथ विजय दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है।’ उन्होंने कहा कि अगले साल बांग्लादेश यात्रा के निमंत्रण के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। आपके साथ बंगबंधु को श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। वहीं, प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश को नेबरहुड फर्स्ट नीति का प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके साथ संबंधों मे मजबूती और गहराई लाना मेरे लिए पहले दिन से ही विशेष प्राथमिकता रही है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत और बांग्लादेश का अच्छा सहयोग रहा है, वैक्सीन के काम में भी दोनों का सहयोग बना रहेगा। मोदी बोले कि दोनों देश कनेक्टविटी पर जोर दे रहे हैं, जो हमारी दोस्ती को दिखाता है। शेख हसीना ने कहा कि कोरोना काल में दोनों देश और करीब आए हैं, दोनों देशों के लोगों के बीच में भी आपसी संबंध मजबूत हुआ है। दोनों देशों ने इस साल में कई कनेक्टविटी के नए काम शुरू किए हैं।
    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि भारत सरकार ने जिस तरह से कोविड-19 महामारी का मुकाबला किया है, उसके लिए आपकी जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों ही विजय दिवस मना रहे हैं। उन्होंने 1971 की जंग में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। शेख हसीना ने कहा कि ‘मैं उन 30 लाख शहीदों को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने अपना जीवन लगा दिया। मैं 1971 की लड़ाई में शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के सदस्यों को श्रद्धांजलि देती हूं। मैं भारत के सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने हमारी मुक्ति के लिए पूरे दिल से समर्थन दिया।’

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 50 साल मनाने के कगार पर है। 26 मार्च 2021 को पीएम मोदी की ढाका यात्रा बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 के हमारे संयुक्त स्मरणोत्सव की शानदार महिमा और गर्व की बात होगी। बुधवार को बांग्लादेश के पाकिस्तान से अलग होने के 49 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में सभी धर्म और जाति के लोगों को समान अधिकार प्राप्त हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम का आदेश, नपे कांके सीओ
    Next Article कोरोनाः 24 घंटे में देश में 24010 नए मामले, 355 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version