Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एक और दिन अस्पताल में रहेंगे सौरव, गुरुवार को मिलेगी छुट्टी
    Top Story

    एक और दिन अस्पताल में रहेंगे सौरव, गुरुवार को मिलेगी छुट्टी

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज यानी बुधवार को अस्पताल से घर नहीं लौट रहे हैं। वे स्वेच्छा से एक और दिन अस्पताल में गुजारेंगे।

     पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  उन्हें बुधवार  सुबह 11:30 बजे के करीब अस्पताल से छुट्टी मिल जानी थी। दादा को देखने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए थे। इसके अलावा बेहला  स्थित सौरव के आवास के बाहर भी समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह आज घर नहीं लौटेंगे। इसका निर्णय उन्होंने खुद लिया है। गांगुली ने एक और दिन अस्पताल में रहने की इच्छा जताई है जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि उन्हें  गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
      कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल की सीनियर डॉक्टर व सीईओ रूपाली बसु ने कहा कि गांगुली ने अपनी इच्छा से ये फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं। उनकी सेहत की जानकारी देते हुए रूपाली ने कहा कि गांगुली पूरी तरह फिट और स्वस्थ हैं।
      इससे पहले देश के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवी शेट्टी ने मंगलवार को गांगुली की सेहत का हाल भी जाना था। उन्होंने कहा था कि गांगुली अब ठीक हैं और घर जा सकते हैं। इसके बाद ही अस्पताल की ओर से बताया गया था कि पूर्व भारतीय कप्तान को बुधवार अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। घर लौटने पर भी सौरव गांगुली वुडलैंड अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोनाः देशभर में पिछले 24 घंटे में 18,088 नए मामले, 264 लोगों की मौत
    Next Article किसान आंदोलन से जुड़े सभी मामलों की सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version