Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»औरंगाबाद जिले का नाम बदलने पर शिवसेना अड़ी
    Top Story

    औरंगाबाद जिले का नाम बदलने पर शिवसेना अड़ी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महाविकास आघाड़ी’ की प्रमुख घटक दल शिवसेना औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के प्रस्ताव पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने औरंगाबाद जिले को संभाजीनगर नाम दिया है इसलिए इस मुद्दे पर समझौता नहीं किया जा सकता है। महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस औरंगाबाद के नाम परिवर्तन का विरोध कर रही है।
    नासिक में भाजपा के दो नेताओं पूर्व विधायक वसंत गीते और सुनील बागुल ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय राऊत ने कहा कि औरंगाबाद का नाम बदलने का विरोध कांग्रेस कर रही है, लेकिन वह भी संभाजी राजे से प्रेम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, औरंगजेब की समर्थक नहीं है। औरंगजेब धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति नहीं था, यह बात भी कांग्रेस के लोग समझते हैं। राऊत ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह औरंगाबाद का नाम बदलने के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है। अगर भाजपा को महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलने की इतनी ही फिक्र है तो वह बिहार के औरंगाबाद के बारे में अपनी भूमिका स्पष्ट करे, जहां उसकी गठबंधन सरकार है।
    शिवसेना नेता राऊत ने कहा कि राज्य सरकार ने विधान परिषद के 12 सदस्यों के मनोनयन के लिए प्रस्ताव राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास भेजा है, लेकिन इसे अब तक मंजूरी नहीं दी गयी है। उन्होंने राज्यपाल पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। इसी तरह केंद्रीय जांच एजेंसियों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए राऊत ने कहा कि भाजपा नेता गिरीश महाजन भी एक घोटाले में आरोपित हैं, लेकिन उन्हें नोटिस जारी नहीं की जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि वसंत गीते और सुनील बागुल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इन दोनों ने शिवसेना से ही अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था। वसंत गीते ने 2009 में शिवसेना छोड़कर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे। इसके बाद वसंत गीते और सुनील बागुल भाजपा में शामिल हो गए थे। आज ये दोनों नेता फिर से शिवसेना में शामिल हुए हैं। संजय राऊत ने दावा किया कि नासिक के और भी कई नेता शिवसेना में जल्द शामिल होंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्‍ली में बर्ड फ्लू की दस्‍तक! सेंट्रल पार्क में 100 से ज्‍यादा कौओं की मौत से मचा हड़कंप
    Next Article WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बीच Elon Musk का ट्वीट
    shivam kumar

      Related Posts

      कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: वेतन और प्रोन्नति के विवाद सुलझाने के लिए बनी छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति

      July 2, 2026

      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

      July 2, 2026

      दुमका और गोड्डा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: स्पीड पोस्ट से आई चिट्ठी, डॉग स्क्वॉयड ने की जांच

      July 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: वेतन और प्रोन्नति के विवाद सुलझाने के लिए बनी छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति
      • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील
      • हत्या पर राजनीति नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी हो प्राथमिकता : सरयू राय
      • दुमका और गोड्डा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: स्पीड पोस्ट से आई चिट्ठी, डॉग स्क्वॉयड ने की जांच
      • मणिपुर में अब भी हालात सामान्य नहीं हुएः राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version