Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सऊदी में धीमी पड़ी इकोनॉमिक ग्रोथ, ‘बाहरियों’ को नौकरी में मुश्किल
    Top Story

    सऊदी में धीमी पड़ी इकोनॉमिक ग्रोथ, ‘बाहरियों’ को नौकरी में मुश्किल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रियाद: धीमी पड़ रही इकनॉमिक ग्रोथ ने सउदी अरब में काम कर रहे विदेशी कामगारों के सामने एक बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है। अब सउदी सरकार विदेशियों की जगह अपने यहां के लोगों को नौकरी देने में वरीयता दे रही है। सउदी सरकार के इस कदम के चलते पिछले कई सालों से इस अरब देश में नौकरी कर रहे लोगों की आजिविका पर खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि इसी तरह चलता रहा तो बड़ी मात्रा में विदेशी कामगारों की नौकरी जा सकती है।

    तेल की घटती कीमतों ने बिगाड़ा खेल
    गौरतलब है कि कच्चे तेल की घटती कीमतों ने सउदी अरब की अर्थव्यवस्था पर बहुत ही बुरा प्रभाव डाला है।

    कॉस्ट कटिंग और ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखने की वजह से अब वहां विदेशी कामगारों के लिए पहले जैसे हालात नहीं रहे। सउदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑइल एक्सपोर्टर था, लेकिन तेल की कम कीमतों ने उसकी अर्थव्यवस्था पर बेहद ही बुरा प्रभाव डाला है।

    बड़ी संख्या में गरीब मुल्कों के कामगारों की नौकरियां गईं
    2014 से ही तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। इसके बाद से सउदी को बड़ा बजट घाटा झेलना पड़ा था। यही नहीं, देश में काम कर रही प्राइवेट फर्म्स, खासकर कंस्ट्रक्शन बिजनस से जुड़ी फर्म्स पर करोड़ों डॉलर का कर्ज हो गया था। सउदी बिन लादेन ग्रुप ने हाल के कुछ महीनों में कुल 70 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया। इनमें से ज्यादातर दक्षिण एशिया समेत कई गरीब मुल्कों से थे।

    विदेशी भी छोड़कर जा रहे बिजनस
    जहां एक तरफ सउदी कंपनियां अपने यहां छंटाई कर रही हैं, वही विदेशी कारोबारी भी बिजनस छोड़कर जा रहे हैं। आजकल शायद ही कोई बिजनस हो जो सउदी में अच्छा कर रहा हो। कंपनियां भी लगातार लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं जिनमें सबसे ज्यादा असर भारतीय, पाकिस्तानी और फीलिपिंस के कामगारों पर पड़ा है। कई विदेशियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल नहीं हो रहा है और वे बिजनस छोड़कर जा रहे हैं। कई कंपनियां अपनी ऑपरेशन कॉस्ट घटाने के लिए यूरोपिय और अमेरिकी लोगों की छंटनी कर रही हैं।

    कम कमाने वालों को अपनी फैमिली भेजनी होगी घर
    यहां जिन लोगों की कमाई महीने में 10,000 रियाल से कम है, उन्हें कहा जा रहा है कि या तो अपने परिवार को अपने देश भेज दें या नौकरी छोड़ दें, ताकि सउदी के स्थानीय लोगों के लिए जगह बनाई जा सके। यही नहीं, सउदी सरकार जुलाई तक विदेशी वर्कर्स पर लेवी लगाने की तैयारी कर रही है। यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो उन्हें हर महीने 100 रियाल (लगभग 1700 रुपये) की लेवी देनी होगी। 2020 तक इसे 400 रियाल (लगभग 6,800 रुपये) करने की योजना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार: BSSC घोटाले में परिवार समेत गिरफ्तार हुआ IAS अधिकारी- जारी है बवाल !
    Next Article देवघर : बाबा बैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग का एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

    April 23, 2026

    रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

    April 23, 2026

    बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version