Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दो घंटे की आग में जलकर खाक हुए सैकड़ों आशियाने, बेघरों को नगर निगम देगा पक्का मकान
    Top Story

    दो घंटे की आग में जलकर खाक हुए सैकड़ों आशियाने, बेघरों को नगर निगम देगा पक्का मकान

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 14, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बागबाजार इलाके में  मां शारदा आवास के पास बस्ती में लगी आग में सैकड़ों मकान जलकर खाक हो गए हैं। इसकी वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात 7:00 बजे के करीब लगी आग को काबू करने में अग्निशमन विभाग की 28 गाड़ियों को रात 2:00 बजे तक मशक्कत करनी पड़ी है, तब जाकर इस पर पूरी तरह काबू पाया जा सका है।

     कोलकाता नगर निगम के प्रशासक और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि आग में जिन लोगों के भी मकान जलकर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नगर निगम की ओर से पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा।
     कोलकाता पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि श्यामपुकुर थाना अंतर्गत बागबाजार महिला कॉलेज के ठीक पास स्थित हजारी बस्ती में बुधवार शाम  6:55 बजे आग लग गई। उत्तर कोलकाता का यह क्षेत्र काफी घना बस्ती वाला है इसलिए अग्निशमन गाड़ियों को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे पहले 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी लेकिन बस्ती इलाके में ज्वलनशील सामानों की मौजूदगी की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई थी जिसके बाद रात 10:00 बजे से पहले अग्निशमन गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 25 करनी पड़ी। बाद में तीन और गाड़ियों की जरूरत कूलिंग के लिए पड़ी है।

     —-
     लगातार ब्लास्ट हो रहे थे सिलेंडर
     – अग्निशमन विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बस्ती के सभी घरों में आग फैल गई थी और वहां रखे सिलेंडर उसकी चपेट में आ गए थे। एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगा था जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पूरा इलाका धुएं के गुबार में ढक गया था। सावधानी बरतते हुए कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया था और अग्निशमन विभाग की टीम ने गंगा नदी से पानी लेकर चारों तरफ से आग पर डालना शुरू किया। आग बस्ती से निकल कर बहुतल वाले रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच गई थी। पास ही में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की सहधर्मिणी  मां शारदा का आवास है जिसका दफ्तर भी आग की चपेट में आ गया है। आग बुझाने के क्रम में एक अग्निशमन कर्मी भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। —-
     लोगों ने पुलिस को घेरकर किया प्रदर्शन
    – इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने की सूचना देने के काफी देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसलिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक कि पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी हुई। हालांकि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया।
     —-
     सीएम के निर्देश पर गंंगासागर से मौके पर पहुंचे शहरी विकास मंत्री   फिरहाद हकीम ने पीडित परिवारों को नए मकान देने का आश्वासन दिया।  इस बीच   आग से बेघर हुए लोगों को     निगम के चार कम्युनिटी हॉल और बागबाजार महिला कॉलेज में रहने की व्यवस्था की गई। उनके खाने की व्यवस्था भी नगर निगम की ओर से की गई है। हकीम ने कहा कि गुरुवार से ही नगर निगम की ओर से बस्ती वासियों के लिए मकान तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।
    —-
     घंटो तक बाधित रहा यातायात
    – आग की वजह से सेंट्रल एवेन्यू, गिरीश चंद्र एवेन्यू, शोभाबाजार, बागबाजार, एमजी रोड, यहां तक कि बीटी रोड समेत उत्तर कोलकाता की सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात बाधित हो गई थीं। इसकी वजह से आग के कारण बागबाजार की पूरी सड़क बंद कर दी गई थी और गाड़ियों को दूसरे रूट से मोड़ दिया गया था।
     अग्निकांड  की होगी जांच : अग्निशमन मंत्री
     – राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु ने कहा है कि आग लगने के कारणों के बारे में स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी मकान में खाना बनाते समय चिंगारी आदि छिटकने से आग लगी होगी। लेकिन इसके पुख्ता कारणों की जांच होगी। इसके लिए कमेटी का गठन होगा। उन्होंने बताया कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना की किसानों को सलाह- सीमा से हटे तो नाकाबंदी करेगी सरकार, जो हो अभी हो जाए
    Next Article साक्षी महाराज के बयान पर सुरजेवाला का ट्वीट, कहा- ओवैसी से गठजोड़ की सच्चाई आई सामने
    shivam kumar

      Related Posts

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026

      हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version