Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की तैयारियों में जुटी तापसी पन्नू
    बॉलीवुड

    फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की तैयारियों में जुटी तापसी पन्नू

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है । स्पोर्टस पर आधारित इस फिल्म में तापसी मिताली के रोल में दिखेंगी। फिल्म के लिए तापसी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी एक तस्वीर तापसी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस तस्वीर में तापसी हाथ में बल्ला थामे शॉट लगाने के लिए तैयार दिख रही हैं। तस्वीर में उनके साथ उनकी क्रिकेट कोच नूशीन अल खदीर भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए तापसी ने लिखा-‘और, गेंद और बल्ले के साथ रोमांस शुरू हो चुका है। सफ़र लम्बा है, लेकिन शुरुआत अच्छी हो तो समझिए आधा काम हो गया। यह एक मील का पत्थर होने जा रहा है।

    फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की घोषणा पिछले साल ही हुई थी। इस फिल्म में मिताली के जीवन और उनकी उपलब्धियों को बड़े पर्दे पर दिखाया जायेगा। तापसी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। यह पहला मौका है जब तापसी किसी फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित और वायाकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित होगी।
    गौरतलब है मिताली राज एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक से अधिक आईसीसी ओडीआई विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया है। क्रिकेट के इतिहास में मिताली ने बहुत कम समय में कई रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। मिताली भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या इससे ज्यादा रन बनाए। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही हैं। अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मिताली राज टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रुति हासन ने जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट
    Next Article पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,666 नए मामले, 123 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक

      August 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

      August 11, 2025

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया
      • विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में पहुंची दिव्या देशमुख
      • कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी
      • वाशिंगटन पुलिस पर फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप का नियंत्रण, कहा-जरूरत पड़ी तो सेना भी तैनात होगी
      • अमेरिका के टेक्सास में टारगेट कंपनी के स्टोर के बाहर गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version