Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, कृषि कानूनों पर किसानों से वार्ता के लिए सरकार हमेशा तैयार
    Top Story

    सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, कृषि कानूनों पर किसानों से वार्ता के लिए सरकार हमेशा तैयार

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 11 दौर की वार्ता की है और अभी भी चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसान संगठनों से स्पष्ट कहा है कि वह जब चाहें फोन कर वार्ता का समय और स्थान उन्हें बता दें।

    प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद शनिवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई और इसमें विभिन्न दल के नेताओं ने हिस्सा लिया।

    संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि 11वें दौर की सरकार-किसान वार्ता में, कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा था कि सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। तोमर ने किसानों से कहा कि हम आम सहमति तक नहीं पहुंचे हैं लेकिन हम आपको (किसानों को) प्रस्ताव दे रहे हैं और आप उसको ठुकरा कर जा रहे हैं। किंतु, जब भी आप फोन कर चर्चा के लिए कहेंगे, सरकार वार्ता के लिए तैयार रहेगी।

    मोदी ने सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही के निर्बाध ढंग से चलने एवं महत्वपूर्ण कामकाज निपटाने के लिए उनका सहयोग मांगा। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल के नेताओं ने कृषि सुधार कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन का मुद्दा उठाया। बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, शिवसेना सांसद विनायक राउत, और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भांडेर ने किसान आंदोलन पर अपने विचार व्यक्त किए। जबकि, जनता दल यूनाईटेड के नेता आरसीपी सिंह ने  कृषि कानूनों का समर्थन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीसीटीवी, एफआरआरओ और डंप डाटा से सुलझेगी धमाके की गुत्थी
    Next Article श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि अभियान के पहले चरण में गुजरात से मिला 100 करोड़ रुपये का समर्पण
    sonu kumar

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version