Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #एंटीनेशनल बॉलीवुड और #शेम ऑन बॉलीवुड, जाने क्या है पूरा मामला
    Top Story

    ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #एंटीनेशनल बॉलीवुड और #शेम ऑन बॉलीवुड, जाने क्या है पूरा मामला

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब एक नई हवा चल रही है। बुधवार को इस आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार रिहाना का ट्वीट वायरल होने के बाद से ही इस आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप सा मच गया और अब कई लोग पक्ष-विपक्ष में बोल रहे हैं। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक बयान जारी किया , जिसमें कहा गया कि भारत की संसद ने पूरी जिरह और बातचीत के बाद कृषि सेक्टर में सुधारवादी कानून पारित किया है। ये सुधार किसानों के बड़ा मार्केट और सहूलियत देंगे। भारत के कुछ हिस्सों के किसानों के बहुत छोटे से हिस्से को इन सुधारों पर शक है। जारी किए गए बयान में यह भी लिखा गया है कि इस आंदोलन पर कुछ ग्रुप अपना मुद्दा आगे लाकर इन्हें भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। बयान में 26 जनवरी पर देश की राजधानी में हुई हिंसा का भी जिक्र है। इसके साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की तरफ से यह गुजारिश की गई है कि ऐसे मामलों पर कॉमेंट करने से पहले मुद्दे को अच्छी तरह से समझ लिया जाए। सनसनी के लालच में सोशल मीडिया चल रहे हैशटैग्स और कॉमेंट्स, खासकर जिन्हें सिलेब्स कर रहे हैं, ना तो वे सही हैं न ही जिम्मेदरी भरे हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से किये गए इस बयान के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां सरकार के समर्थन में आ गई और सोशल मीडिया पर हैशटैग इण्डिया टुगेदर और हैशटैग इंडिया अगेंस्ट प्रोपेगेंडा के साथ ट्वीट किये। जिसके बाद अब ट्विटर पर   #एंटीनेशनल बॉलीवुड और #शेम ऑन बॉलीवुड ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स सरकार का समर्थन करने वाले सेलिब्रिटीज को खरी-खोटी सुना रहे हैं। कहना है कि जब किसानों का समर्थन करने की बारी आई तो किसी सेलेब ने किसानों का समर्थन नहीं किया। अब जब सरकार ने कह दिया तो हर कोई ट्वीट कर रहा है। सोशल मीडिया पर #एंटीनेशनल बॉलीवुड और #शेम ऑन बॉलीवुड तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फ़िलहाल विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी करने के बाद भी लोग इस आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं और सवाल भी खड़े कर रहे हैं। वहीं इस आंदोलन को लेकर सेलेब्स द्वारा की जा रही टिप्पिणियों ने इस आंदोलन को नई दिशा दे दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाँ बनने वाली है सिंगर हर्षदीप कौर
    Next Article लता मंगेशकर ने विदेशी हस्तियों पर कंसा तंज, कहा : भारत गौरवशाली राष्ट्र है, हम खुद सुलझा सकते हैं अपनी समस्याएं
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version