Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»काला हिरण शिकार का मामला: अभिनेता सलमान को फिर मिली हाजिरी माफी
    Top Story

    काला हिरण शिकार का मामला: अभिनेता सलमान को फिर मिली हाजिरी माफी

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    राजस्थान उच्च न्यायालय से उपस्थित होने से मिली राहत के बाद शनिवार को  फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से पेश हाजरी माफी को जिला एवं सेशन न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। काला हिरण शिकार प्रकरण व आर्म्स एक्ट मामले में यह सलमान को 18 वीं बार हाजिरी माफी मिली है। हाईकोर्ट ने सलमान को कोर्ट में वर्चुअली उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान की है। आज कोर्ट में उनकी उपस्थिति आवश्यक नहीं थी ऐसे में वे वर्चुअली भी उपस्थित नहीं हुए और हाजरी माफी मांग ली गई। इस मामले की अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।
    सलमान की तरफ से समय की मांग-
    झूठा शपथ पत्र पेश करने के मामले में सरकार की ओर से सलमान के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब देने के लिए सलमान की तरफ से समय की मांग की गई। अब इस मामले की सुनवाई 9 फरवरी को होगी। शनिवार को सलमान की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में हाईकोर्ट के ऑर्डर को पेश कर हाजरी माफी के लिए आवेदन किया। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
    इस बार भी हाजिरी माफी-
    अप्रैल 2018 में सलमान खान ने ट्रायल कोर्ट से मिली सजा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चुनौती दी थी। इसके बाद वे एक बार कोर्ट में पेश हुए। ढाई साल की इस अवधि में इसके अलावा प्रत्येक पेशी पर वे किसी न किसी कारण से हाजरी माफी लेते रहे। वे करीब सोलह बार हाजिरी माफी का लाभ ले चुके हैं। कोरोना काल में उनकी पहली पेशी 18 अप्रैल को, दूसरी 4 जून को, तीसरी पेशी 16 जुलाई को, चौथी 14 व पांचवी 28 सितम्बर को तथा छठी पेशी 01 दिसम्बर और सातवीं फिर 16 जनवरी को हुई। इनमें सलमान की तरफ से कोरोना के नाम पर हाजिरी माफी मांगी गई। इसके बाद आज एक बार फिर हाजिरी माफी स्वीकार की गई। इस तरह से कोर्ट ने कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए सलमान को 18वीं बार हाजिरी माफी प्रदान की है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशहीदी पार्क पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त, जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर
    Next Article सेना को सुरनकोट में मिला पुराना रॉकेट लॉन्चर शेल, किया निष्क्रिय
    sonu kumar

      Related Posts

      मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार

      June 28, 2025

      मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

      June 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version