Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तराखंड आपदाः प्रशासन ने नदियों के आसपास से लोगों को हटाया
    Breaking News

    उत्तराखंड आपदाः प्रशासन ने नदियों के आसपास से लोगों को हटाया

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने से राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चमोली से हरिद्वार तक अलर्ट जारी किया गया है। नदियों के आसपास रह रहे लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। भगीरथी नदी का पानी टिहरी डैम के जरिये रोका गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कंट्रोल रूम से हालात पर नजर रखे हुए हैं। सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
    टिहरी प्रशासन ने आपदा की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12ः30 बजे टिहरी डैम के माध्यम से भगीरथी नदी का पानी रोक दिया है। पौड़ी की एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि पुलिस लाइन से फोर्स को श्रीनगर भेजा गया है। सीओ पौड़ी और सीओ श्रीनगर भी तैनात हैं। जल पुलिस और एसआरडीएफ भी तैनात हैं। नदी के 50 मीटर के दायरे को खाली करवा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। डैम प्रबंधन से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। अब पानी का फ्लो कम हो गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
    पौड़ी के जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारी श्रीनगर रवाना हो चुके हैं। वह भी श्रीनगर जा रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। चमोली में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंच चुका है। धारी देवी मंदिर को खाली करा लिया गया है।
    इस बीच अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे से लोगों को  हटा दिया है। नदी के आसपास रेलवे पुल के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी हटा दिया गया है। धारी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीप्रसाद पांडेय अपने अन्य पुजारी साथियों के साथ मंदिर में ही हैं। अलकनंदा के तेज बहाव का असर श्रीनगर में 3-4 घंटे बाद दिखेगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने ‘असम माला’ परियोजना लांच की
    Next Article पूर्व विधायक हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल
    sonu kumar

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version