Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोदी ने बाइडेन से की फोन पर बात, भारत आने का दिया न्योता
    Breaking News

    मोदी ने बाइडेन से की फोन पर बात, भारत आने का दिया न्योता

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 9, 2021Updated:February 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से टेलीफोन पर पहली बार बात की औऱ उन्हें भारत आने के लिए आंमत्रित किया। इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर रहने को कहा। दोनों नेताओं ने लंबाई क्षेत्रीय विकास और व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ पर चर्चा की।
    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज मैंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से टेलीफोन पर बात की और उन्हें चुनावों में मिली सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिकी साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों और साझा रणनीतिक हितों के लिए प्रतिबद्धता से जुड़ी हुई है। उन्होंने नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और मुक्त, खुला और समावेशी भारत-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ काम करने के महत्व को दोहराया।
    प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन की चुनौती पर अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री ने पेरिस समझौते के लिए पुन: प्रतिबद्ध होने के राष्ट्रपति बाइडन के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही भारत ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपने लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को उजागर किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष अप्रैल में जलवायु नेतृत्व शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए राष्ट्रपति बाइडन की पहल का स्वागत किया और उसी में भाग लेने के लिए उत्सुक दिखे।
    यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका की सेनाएं राजस्थान में युद्धाभ्यास कर रही हैं। ऐसे में जब बाइडन प्रशासन स्‍पष्‍ट तौर पर कह चुका है कि चीन को लेकर ट्रंप के कार्यकाल की नीतियों में बदलाव नहीं आएगा। माना जा रहा है कि बाइडन के कार्यकाल में अमेरिक औऱ भारत के संबंध और मजबूत होंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचमोली घटना : गाजियाबाद एनडीआरएफ की टीमें उत्तराखंड रवाना
    Next Article मंगल ग्रह पर यूएई का अंतरिक्ष यान आज लैंड करेगा
    sonu kumar

      Related Posts

      Betify Casino: Guide Détaillé 153

      December 26, 2025

      Betify Casino – Examen Complet 108

      December 26, 2025

      Test post title

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version