Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत के कई सेनानियों के योगदान को इतिहास में नहीं दिया गया मान: पीएम मोदी
    Breaking News

    भारत के कई सेनानियों के योगदान को इतिहास में नहीं दिया गया मान: पीएम मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास सिर्फ वो नहीं है, जो देश को गुलाम बनाने वालों, गुलामी की मानसिकता के साथ इतिहास लिखने वालों ने लिखा। भारत का इतिहास वो भी है जो भारत के सामान्य जन में, भारत की लोकगाथाओं में रचा-बसा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक ऐसे सेनानी हैं, जिनके योगदान को अनेक वजहों से मान नहीं दिया गया। महाराजा सुहेलदेव और भारतीयता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों के साथ भी यही कोशिश की गई।
    प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जनपद बहराइच में वर्चुअल माध्यम से महाराजा सुहेलदेव स्मारक तथा चित्तौरा झील की विकास योजना का शिलान्यास तथा महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण करने के दौरान बोल रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में उपस्थित होकर जुड़े हैं।
    रिसर्च-इनोवेशन में जुटे हर देशवासी को मां सरस्वती का आशीर्वाद मिले
    प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले राष्ट्र नायक महाराजा सुहेलदेव की जन्मभूमि और ऋषि मुनियों ने जहां तप किया, बहराइच की ऐसी पावन धरा को मैं आदर पूर्वक नमन है। उन्होंने वसंत पंचमी के अवसर भी सभी को मंगलकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन विद्या आरंभ और अक्षर ज्ञान के लिए बहुत शुभ दिन माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे वहां कहा गया है कि ‘सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते’ अर्थात मां भाग्यवती ज्ञान रूपा कमल के समान विशाल नेत्र वाली ज्ञान दात्री सरस्वती मुझको विद्या दीजिए, मैं आपको नमन करता हूंं।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की मानवता की सेवा के लिए रिसर्च और इनोवेशन में जुटे, राष्ट्र निर्माण में जुटे हर देशवासी को मां सरस्वती का आशीर्वाद मिले, उन्हें सफलता मिले यही हम सभी की प्रार्थना है।
    बसंत महामारी की निराशा को पीछे छोड़कर भारत के लिए नई उम्मीद लेकर आया
    उन्होंने कहा कि रामचरित्र मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, ऋतु बसंत बह त्रिविध बयारि। यानी बसंत ऋतु में शीतल, मंद, सुगंध ऐसी तीन प्रकार की हवा बह रही है। इसी हवा, इसी मौसम में खेत-खलिहान, बाग, बगान से लेकर जीवन का हर हिस्सा आनंदित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम जिस तरफ देखें फूलों की बहार है। हर जीव वसंत ऋतु के स्वागत के लिए खड़ा है। यह बसंत महामारी की निराशा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते भारत के लिए नई उम्मीद नई उमंग लेकर आया है।
    सुहेलदेव स्मारक आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीयता, हमारी संस्कृति, हमारे संस्कारों के लिए ढाल बनकर खड़े होने वाले महानायक महाराजा सोहेल देव का जन्मोत्सव हमारी खुशियों को और बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव जी के भव्य स्मारक के शिलान्यास किया गया है। ये आधुनिक और भव्य स्मारक, ऐतिहासिक चित्तौरा झील का विकास, बहराइच पर महाराजा सुहेलदेव के आशीर्वाद को बढ़ाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आज महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर बनाए गए मेडिकल कॉलेज को एक नया और भव्य भवन भी मिला है।
    उन्होंने कहा कि बहराइच जैसे विकास के आकांक्षी जिले में स्वास्थ सुविधाएं बढ़ना यहां के रहने वालों के जीवन को आसान बनाएगा। इसका लाभ आसपास के जिले श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर को तो होगा ही साथ ही साथ ही नेपाल से आने वाले मरीजों को भी मदद करेगा।
    भारत के अनेक सेनानियों को नहीं मिल सका मान
    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पांच सौ से ज्यादा रियासतों को एक करने का कठिन कार्य करने वाले सरदार पटेल जी के साथ क्या किया गया, इसे देश का बच्चा भी भली-भांति जानता है। आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल की है, जो हमें प्रेरणा दे रही है। भारत के अनेक ऐसे सेनानी हैं, जिनके योगदान को अनेक वजहों से मान नहीं दिया गया। चौरी-चौरा के वीरों के साथ जो हुआ, वो क्या हम भूल सकते हैं। महाराजा सुहेलदेव और भारतीयता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों के साथ भी यही प्रयास किया गया।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ सालों में देश भर में इतिहास, आस्था, अध्यात्म, संस्कृति से जुड़े जितने भी स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है, उनका बहुत बड़ा लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देने का भी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो पर्यटन, तीर्थाटन दोनों मामले में समृद्ध भी है और इसकी क्षमताएं भी अपार हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनौसेना को मिली स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस करंज
    Next Article भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया
    sonu kumar

      Related Posts

      श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

      July 3, 2025

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025

      अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version