Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया
    Breaking News

    भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 317 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है। 482 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन लंच के बाद 164 रनों पर सिमट गई।
    भारत से मिले 482 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम को पहला झटका 9वें ओवर में लगा। अक्षर पटेल ने डॉम सिबली को 3 रन पर एलबीडब्ल्यू कर वापस भेजा। इसके बाद 49 के कुल स्कोर पर अश्विन ने रोरी बर्न्स को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। बर्न्स ने 25 रन बनाये।
    नाइट वॉचमैन के तौर पर उतरे जैक लीज को अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इंग्लैंड को चौथा झटका डैनियल लॉरेंस के रूप में लगा, जो 26 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों स्टंप आउट हो गए।
    अश्विन ने दसवीं बार टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स को फंसाया। स्टोक्स 8 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर कोहली के हाथों कैच आउट हुए। इंग्लैंड को छठां झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ओली पोप को 12 रन के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। कुलदीप यादव को मैच की पहली सफलता बेन फोक्स के रूप में मिली। इससे पहले ओवर में सिराज ने रूट का कैच छोड़ा था।
    फोक्स 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच अक्षर पटेल ने पकड़ा। 116 के कुल स्कोर पर अक्षर पटेल ने कप्तान जो रूट को रहाणे के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। रूट ने 33 रन बनाए। इसके बाद अक्षर ने ऑली स्टोन को एलबीडब्ल्यू कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। स्टोन खाता भी नहीं खोल पाए। यह अक्षर का दूसरी पारी में पांचवां विकेट था।
    स्टोन के आउट होने के बाद मोईन अली ने 18 गेंदों पर 43 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और तीन चौके लगाए। उनकी इस आतिशी पारी का अंत कुलदीप यादव ने किया। कुलदीप की गेंद पर पंत ने उन्हें स्टम्प आउट किया और भारत ने 317 रनों से शानदार जीत हासिल की। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने पांच,रविचंद्रन अश्विन ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए।
    इससे पहले रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 286 रन बनाए। अश्विन ने शानदार 106 रनों की शतकीय पारी खेली। अश्विन के अलावा विराट कोहली ने 62 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए।
    इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे,जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 134 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को 195 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैक लीच और मोईन अली ने 4-4 व ऑली स्टोन ने 1 विकेट लिया।
    इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बेहतरीन शतक (161) की बदौलत अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए। रोहित के अलावा उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रन बनाए,जबकि रिषभ पंत 58 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने 4,ऑली स्टोन ने 3, जैक लीच ने 2 और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया। इसके जवाब में पहली पारी में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 134 रन बनाकर ढेर हो गई।
    मेहमान टीम के लिए बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड की कमर तोड़ी और पहली पारी में 5 विकेट लेकर मेहमानों को बैकफुट पर धकेल दिया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के कई सेनानियों के योगदान को इतिहास में नहीं दिया गया मान: पीएम मोदी
    Next Article मप्र: नहर में गिरी बस, अब तक निकाले गए 34 शव
    shivam kumar

      Related Posts

      रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई

      June 2, 2026

      रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच

      June 2, 2026

      टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
      • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
      • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
      • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version