Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पेट्रोल-डीजल पर लागू अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को कांग्रेस ने बताया ‘मोदी टैक्स’
    Top Story

    पेट्रोल-डीजल पर लागू अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को कांग्रेस ने बताया ‘मोदी टैक्स’

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह सरकार द्वारा लगाई गई अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी है, जो असल में ‘मोदी टैक्स’ है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र अपने टैक्स को वापस ले, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

    कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि को केंद्र की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी से महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के भले की कोरी बात करने वाली मोदी सरकार लगातार एक्साइज ड्यूटी और सेस वगैरह बढ़ाकर लोगों को लूटने में लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को ध्यान इन बढ़े टैक्स पर से हटाने के लिए नित नये मुद्दे उछाले जा रहे हैं।

    पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले 6 साल में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान पर हैं। उन्होंने कहा कि डीजल की लागत सिर्फ 33.46 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की लागत सिर्फ 31.82 रुपये प्रति लीटर है लेकिन सरकार द्वारा इन पर लगाए गए अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी की वजह से देशवासियों को पेट्रोल-डीजल क्रमश: 86.29 रुपये और 79.35 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। डीजल पर मोदी टैक्स 46.24 रुपये लीटर और पेट्रोल पर मोदी टैक्स 58.24 प्रति लीटर है। उन्होंने कहा कि ये अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी नहीं बल्कि मोदी टैक्स है, जो सरकार जनता से वसूल रही है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 6 साल और 8 महीने में केंद्र की मोदी सरकार ने डीजल पर 820 प्रतिशत तथा पेट्रोल पर 258 प्रतिशत का एडिशनल एक्साइज यानी ‘मोदी टैक्स’ लगाया है। डीजल पर ‘मोदी टैक्स’ 46.24 रुपये लीटर और पेट्रोल पर 58.24 प्रति लीटर लग रहा है। इससे सरकार ने तो 20 करोड़ से ज्यादा का लाभ कमाया लेकिन आम जनता की परेशानियां लगातार बढ़ती रहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि पिछले छह साल में जो एक्साइज ड्यूटी सरकार ने बढ़ाई है, उसे वापस लिया जाए। देशवासियों को ये राहत मिलनी ही चाहिए। उन्होंने बताया कि बिना ‘मोदी टैक्स’ के लोगों को पेट्रोल 61.92 रुपये और डीजल 57.51 रुपये में मिल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब पैन्गोंग एरिया से हटने लगे भारत-चीन के सैनिक
    Next Article कांग्रेस का सैन्य बलों का अपमान देश को बर्दाश्त नहीं : चंद्रकांत पाटिल
    sonu kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version