Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री के वैक्सीन लगवाने को कांग्रेस ने चुनावी राजनीति करार दिया
    Top Story

    प्रधानमंत्री के वैक्सीन लगवाने को कांग्रेस ने चुनावी राजनीति करार दिया

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     देश में आज (सोमवार) से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे दौर की शुरुआत हुई है। ऐसे में आज का पहला टीका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगवाया है। कोराना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही कांग्रेस पार्टी ने अब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वैक्सीन लगवाने पर भी सवाल खड़े किए हैं।

    लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री द्वारा वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में वैक्सीन लगवाने को चुनावी राजनीति करार दिया है। उन्होंने सवाल किया कि पीएम मोदी ने पहले वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई? अब जब वैज्ञानिकों ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया है तब उन्होंने वैक्सीन लगवाई है।

    अधीर रंजन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का वैक्सीन लगवाना भी उनकी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। वो वैक्सीन लगवाने जाते हैं तो असम का गमछा गले में डाले रहते हैं। फिर वैक्सीन लगाने वाली नर्स केरल और पुडुचेरी की होती हैं और उनके बारे में बाकायदा प्रचार भी किया जा रहा है। यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि इन तीनों राज्यों में चुनाव होने हैं।

    उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि ‘अब जब तीन राज्य कवर कर ही लिया था तो बंगाल की गीतांजलि भी हाथ में ले लेते तो सब (चारों राज्य) पूरे हो जाते।’ स्वदेशी वैक्सीन पर प्रश्न उठाने को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वदेशी वैक्सीन को बिना तीसरे चरण के ट्रायल के ही लोगों को लगाने के लिए कहने को लेकर वैज्ञानिकों ने सवाल खड़े किए थे जिसके बाद कांग्रेस ने विशेषज्ञों की बातों पर सरकार का ध्यान खींचा था।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। पीएम मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई गई है। आज ही गृह मंत्री अमित शाह के घर जाकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की टीम उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवायी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
    Next Article पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर श्वेतपत्रिका निकाले केंद्र सरकार: नाना पाटोले
    sonu kumar

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version