Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आजादी के 75 वर्ष पर दांडी यात्रा से होगी ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत, प्रधानमंत्री होंगे शामिल
    Top Story

    आजादी के 75 वर्ष पर दांडी यात्रा से होगी ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत, प्रधानमंत्री होंगे शामिल

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले ‘अमृत महोत्सव’ का आगाज शुक्रवार 12 मार्च को दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखा कर करेंगे। यह यात्रा दो समूहों में आयोजित की जा रही है। पहली यात्रा गुजरात के साबरमती आश्रम से लेकर दांडी तक पूरी होगी और दूसरी पद यात्रा 75 किलोमीटर की होगी जिसमें संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल स्वयं हिस्सा लेंगे। यह यात्रा नाडियाड में संपन्न होगी।
    संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार से गुजरात से शुरू होने वाले इस अमृत महोत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। शुक्रवार से देश के 75 स्थानों पर एक साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देश की आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम अमृत महोत्सव के तहत किए जाएंगे और इसे एक जनआंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों को कहा गया है कि वे अपने अपने राज्य में इस महोत्सव के तहत कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर इसकी शुरुआत करें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दूसरे समूह में 12 राज्यों के लोगों के साथ दांडी यात्रा पर निकलेंगे और नाडियाड पर 16 मार्च को समापन करेंगे।
     इस दौरान जहां जहां वे पैदल यात्रा कर गुजरेंगे वहां कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में कनॉट प्लेस में एक समारोह का आयोजन किया जाना है। गुजरात और मध्यप्रदेश ने राज्य के स्तर पर 75-75 स्थानों का चयन किया है। इसके साथ सभी राज्य अपने अपने राज्यों की जानकारी केन्द्र को भेज रहे हैं।
    क्या है दांडी यात्रा का इतिहास
    नमक सत्याग्रह के नाम से इतिहास में चर्चित दांडी यात्रा की शुरुआत 12 मार्च, 1930 में गांधी जी के नेतृत्व में हुई थी। 24 दिनों तक चली यह पद-यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू होकर नवसारी स्थित छोटे से गांव दांडी तक गई थी।  यह आंदोलन नमक पर ब्रिटिश राज के एकाधिकार के विरोध स्वरूप था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका से हथियारों वाले 30 रीपर ड्रोन​ खरीदेगा भारत
    Next Article फडणवीस, चंद्रकांत पाटील ने की सरसंघचालक से मुलाकात
    sonu kumar

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version