Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ताजमहल में पूजा के लिए पहुंची हिंदूवादी नेत्री हिरासत में, ताज का घेराव
    Top Story

    ताजमहल में पूजा के लिए पहुंची हिंदूवादी नेत्री हिरासत में, ताज का घेराव

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को हिन्दू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने दो अन्य साथियों के साथ ताजमहल परिसर में पूजा करने का प्रयास किया लेकिन तभी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। काफी देर पूछताछ करने के बाद इन्हें थाना ताजगंज पुलिस को सौंप दिया गया है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। गुस्साए हिन्दूवादी नेताओं ने थाने का घेराव कर अध्यक्ष मीना दिवाकर और उनके दोनों साथियों को छोड़ने की मांग पर अड़ गए हैं।
    हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट व जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर का कहना है कि महाशिवरात्रि पर तेजोमहालय में शिव आराधना करने गईं हिन्दू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर और उनके दो अन्य साथियों को पूजा-पाठ करने से रोका गया है। यहीं नहीं उन्हें सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया है, जो बिल्कुल गलत है। जब दूसरे धर्म का उर्स वहां मनाया जा सकता है, तो हिन्दूवादी लोग वहां शिव की आराधना क्यों नहीं कर सकते है।
    जाट ने कहा कि पुलिस ने अभी हिन्दू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर और उनके दो साथियों को हिरासत में ले रखा है। अगर उन्हें तत्काल से रिहा नहीं किया गया और उनके ऊपर किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज किया गया तो हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर ताजमहल के अंदर दूसरे धर्म को उर्स का पर्व नहीं मनाने देगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबेन ने लगवाया कोरोना का पहला टीका
    Next Article ममता की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के तबादले
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version