Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत पर बढ़ रहा है विदेशी निवेशकों का भरोसा, P-notes के जरिये फरवरी में आए 91,658 करोड़ रुपये
    Top Story

    भारत पर बढ़ रहा है विदेशी निवेशकों का भरोसा, P-notes के जरिये फरवरी में आए 91,658 करोड़ रुपये

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स P-notes) के जरिये निवेश फरवरी के अंत तक बढ़कर 91,658 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पी-नोट्स के जरिये निवेश का 33 माह का उच्चस्तर है। इससे पता चलता है कि भारतीय पूंजी बाजार के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो FPI) निवेशकों द्वारा पी-नोट्स उन निवेशकों को जारी किए जाते हैं, तो बिना पंजीकरण के भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया को पूरा करना होता है।

    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI) के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों-इक्विटी, ऋण और हाइब्रिड सिक्योरिटीज- में पी-नोट्स के जरिये निवेश फरवरी के अंत तक बढ़कर 91,658 करोड़ रुपये हो गया। जनवरी के अंत तक यह 84,916 करोड़ रुपये था। यह पी-नोट्स के जरिये निवेश का 33 माह का उच्चस्तर है। इससे पहले मई, 2018 में पी-नोट्स के जरिये 93,497 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

    फरवरी तक पी-नोट्स के जरिये हुए कुल 91,658 करोड़ रुपये के निवेश में से 84,195 करोड़ रुपये शेयरों में निवेश किए गए। इसके अलावा 6,833 करोड़ रुपये ऋण या बांड और 630 करोड़ रुपये हाइब्रिड प्रतिभूतियों में डाले गए। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि फरवरी में पी-नोट्स के जरिये एफपीआई की जबर्दस्त भागीदारी घरेलू बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। अप्रैल, 2020 से पी-नोट्स के जरिये एफपीआई के निवेश में लगातार सुधार हो रहा है।

    ग्रीन पोर्टफोलियो के सह-संस्‍थापक दिवम शर्मा ने कहा कि भारत में स्थिर सरकार और उसके कठोर सुधारों की वजह से विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में बढ़ा है। अर्थव्‍यवस्‍था के आगे बढ़ने से इसका फायदा भारत के हर नागरिक को मिलेगा। हालांकि कोविड-19 की सेकेंड वेव और अमेरिका में बांड यील्‍ड में वृद्धि से निकट भविष्‍य में एफपीआई इनफ्लो पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। एपीआई के तहत प्रबंधित संपत्ति का आंकड़ा 44.07 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इतिहास में अबतक का सबसे ऊंचा स्‍तर है। जनवरी अंत तक यह आंकड़ा 41.15 लाख करोड़ रुपये था। पिछले महीने एफपीआई ने कैपिटल मार्केट में 24,000 करोड़ रुपये का निवेश किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल चुनाव: विधानसभा चुनाव से पहले TMC ने 4 सीटों पर बदले उम्‍मीदवार, ये है कारण
    Next Article जालंधर में महिला टीचर ने 13 साल के छात्र के साथ जबरन शादी की, दिलचस्प है शादी की वजह
    shivam kumar

      Related Posts

      मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस

      July 4, 2026

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version