Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»आॅपरेशन एनाकोंडा में मारा गया था निर्दोष
    रांची

    आॅपरेशन एनाकोंडा में मारा गया था निर्दोष

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: चाईबासा के छोटानागरा थाना में पुलिस और उग्रवादियों में हुई मुठभेड़ में निर्दोष एतवा मुंडा मारा गया था। यह सीआइडी जांच की रिपोर्ट में खुलासा हुआ। सीआइडी ने रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली को भेज दी है। जांच रिपोर्ट में एतवा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया। जांच में माओवादियों से उसके संबंध के बारे में भी जानकारी नहीं मिली। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमा गुड़िया जिसका सत्यापन एतवा मुंडा उर्फ लालो के रूप में हुआ था, वह उड़ीसा का रहनेवाला था। उसके खिलाफ कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं पाया गया है। उसके माओवादियों की टीम में शामिल होने के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। मृतक के परिजनों को समीक्षा के बाद मुआवजा भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 11 अगस्त 2011 से 20 अगस्त 2011 तक भाकपा माओवादी के उग्रवादियों के खिलाफ आॅपरेशन एनाकोंडा 3 चलाया गया था, जिसमें कोबरा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, झारखंड जगुआर एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।
    भागने के दौरान पुलिस ने मारी थी गोली, झाड़ियों में मिला था शव
    20 अगस्त 2011 को सुबह 5 बजे जब आॅपरेशन पर निकले जवान चाईबासा छोटनागरा थाना के बलिवा गांव के समीप से गुजर रहे थे, इसी दौरान जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। टीम के पूछने पर उसने अपना नाम सोमा गुड़िया बताया। टीम ने पूछताछ की तो उसने भाकपा माओवादी के कैंप के बारे में बताया था। इस संदिग्ध व्यक्ति को लेकर जब उसके बताये गये स्थान पर आॅपरेशन एनाकोंडा की टीम आगे बढ़ रही थी, इसी बीच सोमा गुड़िया तेजी से भागने लगा। इस दौरान अचानक दोनों ओर से पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। इस फायरिंग में एक गोली पुलिस दिलीप महतो के रायफल के बट में लगी। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। मुठभेड़ बंद होने के बाद सर्च आॅपरेशन के दौरान उग्रवादियों के प्रशिक्षण शिविर से जेनरेटर, बैट्री, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किये गये। साथ ही पास की झाड़ियों से सोमा गुड़िया का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत गोली लगने से हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों के गढ़ में पहुंची सरकार
    Next Article बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न,1559 वोटरों ने डाले वोट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

    June 2, 2025

    मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

    June 1, 2025

    बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

    June 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
    • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
    • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
    • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
    • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version