Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में अब तक 22 जवान शहीद, 31 घायल
    Breaking News

    बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में अब तक 22 जवान शहीद, 31 घायल

    sonu kumarBy sonu kumarApril 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में अब तक 22 जवानों के शहादत की खबर आ रही है। इस दौरान 31 जवान घायल हुए हैं, जिसमें सात की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुठभेड़ खत्म होने के करीब 20 घंटे बाद रविवार को 20 जवानों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।
    बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने रविवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि नक्सल विरोधी अभियान पर शनिवार सुबह रवाना की गई सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की बीजापुर-सुकमा के सीमाई इलाके में नक्सलियोंं के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद जवानों की शहादत की खबर मिली। अब तक 20 जवानों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 जवान घायल हुए है जिनमें से सात की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जबकि 24 घायल जवानों का इलाज बीजापुर अस्पताल में ही किया जा रहा है।
    कश्यप के मुताबिक पहली मुठभेड़ जीरागांव के पास हुई, जबकि दूसरी मुठभेड़ तब हुई जब घायलों के सहयोग के लिए जवानों की दूसरी टीम वहां पहुंच पाती इससे पहले ही नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सली; शहीद जवानों के हथियार, बुलेटप्रुफ जैकेट, घड़ी, पैसे, जूते सभी कुछ लूट कर ले जाने में कामयाब रहे हैं।
    शहीद जवानों में उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज पिता राधे लाल निवासी बिहारी थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा, रमेश कुमार जुर्री पिता मेघनाथ प्रधान आरक्षक/1376 निवासी मेवाती पंडरीपानी थाना चारामा जिला कांकेर, नारायण सोढ़ी पिता सोढ़ी रमैया प्रधान आरक्षक/1337 निवासी पुन्नूर थाना आवापल्ली जिला बीजापुर, रमेश कोरसा पिता सुकलू कोरसा आरक्षक/1101 निवासी ग्राम बदरेला थाना जांगला जिला बीजापुर, आरसुभाष नायक पिता सीताराम नायक आरक्षक/791 निवासी ग्राम बासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, किशोर एंड्रिक पिता रामधर एंड्रिक सहायक आरक्षक/810 निवासी ग्राम चेरपाल थाना बीजापुर जिला बीजापुर, सनकू राम सोढ़ी पिता मंगलूराम सहायक आरक्षक/1163 निवासी ग्राम पेदापाल थाना मीरतुर जिला बीजापुर, भोसाराम कटरामी पिता लक्ष्मण कटरामी सहायक आरक्षक/372 निवासी ग्राम एकेली थाना नेलसनार जिला बीजापुर का समावेश है।
    घायलों में रामाराम पोयम (एसटीएफ), अमित कुमार (कोबरा 210), सुनील कुमार (कोबरा 210), संमेश (कोबरा 210), लक्ष्मण हेमला (डीआरजी), भास्कर यादव (एसटीएफ), मनीराम कुंजाम (डीआरजी), सोमारुकर्मा (डीआरजी), विजय मंडावी (डीआरजी), बदरु पुनेम (डीआरजी), आनंद पटेल (कोबरा 210), आनंद कुरसम (डीआरजी), प्रकाश चेट्टी (डीआरजी), बसंत झाड़ी (डीआरजी), मदनपाल (कोबरा 210), दसरू हेमला (डीआरजी), बलेंदर सिंह (कोबरा 210), सोनू मंडावी (एसटीएफ), जितेंद्र दास (कोबरा 210), सूर्यभान सिंह यादव (कोबरा 210), थामेश्वर साहू (एसटीएफ), थॉमस पॉल (कोबरा 210) शामिल हैं। इस सभी का इलाज बीजापुर में जारी है। बाकी के अन्य सात गंभीर रूप से घायल जवानों का उपचार रायपुर में चल रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल : योगी आदित्यनाथ ने ममता को बताया भगवान राम विरोधी
    Next Article अब बंगाल के बाहर अपने लिए जगह तलाश रही हैं दीदी: पीएम मोदी
    sonu kumar

      Related Posts

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

      August 10, 2025

      मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन
      • स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
      • मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को
      • झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version